×

संन्यास ले चुके MS Dhoni की  फिर क्यों  हुई Team India में एंट्री, ये  है राज की बात
 

 

स्पोर्ट्स न्यूज़ डेस्क। टी 20 विश्व कप के लिए   भारतीय क्रिकेट में एक चौंकाने  वाला  फैसला लिया गया है। दरअसल  अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके   महेंद्र सिंह धोनी भी टीम इंडिया के साथ टी 20विश्व कप में शिरकत करेंगे। आपको बता दें कि टी 20 विश्व कप में  महेंद्र सिंह धोनी  टीम इंडिया के मेंटोर  के रूप में होंगे  और इस  बात का  ऐलान बीते दिनों ही  बीसीसीआई की ओर   से हुआ है।

T20 World Cup 2021 जानिए क्यों Yuzvendra Chahal का कटा पत्ता, सेलेक्टर्स ने इस खिलाड़ी पर लगाया दांव
 


सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर  बीसीसीआई   की ऐसी क्या मजबूरी रही है कि    महेंद्र सिंह धोनी की एक बार फिर टीम इंडिया में वापसी करानी पड़ी।  धोनी को मेंटोर बनाए जाने को लेकर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने   कहा , पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी   टी 20 विश्व कप के लिए टीम के मेंटोर होंगे।

T20 World Cup 2021 पाकिस्तान के खिलाफ पहले ही मैच  में इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है टीम इंडिया
 


मैंने उनसे दुबई  में बात की थी । उन्होंने केवल    विश्व कप  टी20  के लिए   मेंटोर बनने पर सहमति दी थी  और मैंने अपने सभी  साथियों  से इस बारे में बात  की और सभी इस पर सहमत हैं । मैं कप्तान कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा से बात की और सभी  सहमत हैं। माना जा रहा है कि   धोनी को  कारगर  रणनीति तैयार करने के   उनके अनुभव को देखते हुए  इस भूमिका के लिए चुन गया है।

Ravichandran Ashwin  की लगी लॉटरी, T20 world cup 2021 के लिए 4 साल बाद हुई टीम  में वापसी

 धोनी  यह अच्छे से जानते हैं कि     आईसीसी टूर्नामेंट में जीत दर्ज करने के लिए  किस तरह से योजना बनाई जा सकती है ।   बता दें कि धोनी की कप्तानी में ही  भारत ने पहली बार  टी 20 विश्व कप  2007 में जीता था। तब से भारत ने यह टूर्नामेंट नहीं जीत  पाया। धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को  2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी दिलाने का काम किया।