×

T20 World Cup बुर्ज खलीफा पर चमचमाई टीम इंडिया की नई जर्सी, आप भी देख लीजिए ये VIDEO
 

 

 क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। टी 20 विश्व कप का आगाज  17 अक्टूबर   से होने वाला है । इस बड़े टूर्नामेंट के लिए  भारत ने अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है। टीम इंडिया की नई  जर्सी फैंस  को पसंद आई है जिसको  'बिलियन चीयर्स जर्सी' नाम दिया  गया है।  नई जर्सी  तब  चर्चा में ज्यादा बन गई है।

IPL में 9 साल पहले भी फाइनल में भिड़े थे CSK और KKR, जानिए  किस टीम को मिली थी जीत 
 


जब बुधवार की शाम  टीम इंडिया  की यह जर्सी  दुबई की  मशहूर  बुर्ज खलीफा बिल्डिंग के लाइटशो के  दौरान  छाई रही। एक वीडियो   ने  बीसीसीआई ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया। भारतीय टीम  की नई जर्सी  वीडियो में  बुर्ज खलीफा पर चमचमाती हुई नजर आई। 

CSK vs KKR, IPL 2021 Final कौन पड़ेगा किस पर भारी , ऐसे हैं दोनों टीमों के हेड टू हेड  आंकड़े
 


बीसीसीआई  द्वारा शेयर  किए गए इस वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।  टी 20 विश्व कप  में भारतीय टीम अपने अभियान   का आगाज   24  अक्टूबर से करेगी, उससे पहले  विराट सेना को दो अभ्यास मैच भी खेलने हैं। टीम इंडिया को अपने पहले ही मैच के तहत  पाकिस्तान से भिड़ंना है। भारत  और पाकिस्तान के बीच  टी 20 विश्व कप में एक बार फिर हाईवोल्टेज     भिड़ंत देखने को मिली है ।

 CSK vs KKR Final चेन्नई और कोलकाता के बीच होगा महामुकाबला, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

भारत का यह रिकॉर्ड है कि वह विश्व कप में कभी पाकिस्तान से नहीं हारा है। टीम इंडिया एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ अजेय रिकॉर्ड जारी रखने के लिए उतरेगी। भारत ने साल 2007 में टी 20विश्व कप महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी जीता था  और तब से   भारतीय फैंस ट्रॉफी का इंतेजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस बार विराट कोहली की कप्तानी में  भारतीय टीम  खिताब जीतकर इतिहास रच सकती है।