फैंस को लगेगा करारा झटका, Rohit Sharma भी छोड़ सकते हैं कप्तानी
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गज खिलाड़ी आईपीएल में अपनी कप्तानी छोड़ चुके हैं । वहीं अब रोहित शर्मा भी कप्तानी से इस्तीफा दे सकते हैं।दरअसल रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 में शर्मनाक प्रदर्शन अब तक किया है। मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 में लगातार 7मैच हार चुकी है और उसके लिए प्लेऑफ की संभावना भी लगभग खत्म हो चुकी हैं।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने वाले Mohammad Amir इस टीम के लिए खेलते हुए आएंगे नजर
मुंबई इंडियंस के बेहद शर्मनाक प्रदर्शन के बाद रोहित शर्मा पर कप्तानी छोड़ने का दबाव बन सकता है। वैसे भी पिछले सीजन के तहत रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडिंयस की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी।
'मेरा देश महान होता लेकिन..', Irfan Pathan के इस ट्वीट पर Amit Mishra ने दिया करारा जवाब
हालांकि इस बात में कोई दो राय नहीं है कि रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं और उन्होंने अपनी टीम को पांच बार खिताब दिलाने का काम किया। रोहित शर्मा की कप्तानी के मुरीद दिग्गज खिलाड़ी भी रहे हैं लेकिन आईपीएल 2022 में हिटमैन की नाकामी दिख रही है।
DC vs RR दिल्ली के गेंदबाजों की Jos Buttler ने ली जमकर ख़बर, जड़ा सीजन का अपना तीसरा शतक
आईपीएल 2022 में रोहित शर्मा का निजी प्रदर्शन भी खराब रहा है। मुंबई इंडियंस ऐसी टीम रही है जो आईपीएल में शुरुआती मैच हारने के बाद वापसी कर लेती है लेकिनइस बार वह लगातार सात मैच हार चुकी है और उसकी वापसी की संभावनाएं नहीं हैं। इस सीजन में मुंबई के फ्लॉप होने का बड़ा कारण तेज गेंदबाजी विभाग का कमजोर होना है, साथ ही रोहित शर्मा और ईशान किशन जैसे धाकड़ बल्लेबाजों को फ्लॉप होना भी है। मुंबई इंडियंस के लगातार खराब प्रदर्शन को देखते हुए दिग्गज खिलाड़ियों ने भी सवाल खड़े करने शुरु कर दिए हैं।