×

IPL 2021 कप्तान KL Rahul ने खेली नाबाद 98 रनों की पारी , PBKS ने CSK को रौंदा 

 

 क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2021   के      53 वें मैच में    पंजाब किंग्स ने   चेन्नई सुपरकिंग्स को  6 विकेट से करारी मात देने का  काम किया। दुबई में  खेले गए इस मैच  के तहत पंजाब किंग्स की  जीत के  हीरो  कप्तान केएल राहुल ने  रहे जिन्होंने ताबड़तोड़ पारी   खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

IPL 2021, KKR VS RR इन  खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरीं कोलकाता और राजस्थान,  देखें दोनों  टीमों की प्लेइंग XI

मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी  का फैसला लिया।   चेन्नई ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर  134 रन बनाए। सीएसके  बाकी बल्लेबाज तो  फ्लॉप रहे लेकिन  फाफ डुप्लेसिस ने   टीम के लिए  शानदार प्रदर्शन किया। फाफ डुप्लेसिस ने चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए  55 गेंदों में  8 चौके और दो छक्के की मदद से  76 रनों की पारी खेली और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

 आई बुरी ख़बर, T20 World Cup के बाद Team India का साथ छोड़ देगा ये सदस्य 

पंजाब किंग्स के लिए  अर्शदीप सिंह और  क्रिस जॉर्डन ने दो -दो विकेट लिए।वहीं    मोहम्मद शमी और   रवि  बिश्नोई ने 1-1 विकेट लिए। दूसरी ओर लक्ष्य का पीछा करने  उतरी पंजाब किंग्स ने  कप्तान केएल राहुल की पारी के दम पर जीत हासिल की ।केएल राहुल ने  42 गेंदों में   7 चौके और   8 छक्के की मदद से   98 रनों की पारी खेली।

Breaking, IPL 2021, CSK VS PBKS  पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला 

वहीं    एडम मार्करम ने 13 और    मयंक अग्रवाल  ने 12 रन बनाए।पंजाब ने 13 ओवर  में 4 विकेट पर 139 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। दूसरी ओर चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए    शार्दुल ठाकुर ने तीन  विकेट तो लिए ,  लेकिन फिर भी टीम को जीत नहीं मिली ।वहीं एक विकेट दीपक चाहर को मिला।मैच में  शानदार प्रदर्शन के लिए केएल राहुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। जीत के साथ ही पंजाब ने प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखी हैं।