×

IPL 2021  MI के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे CSK के Sam Curran , सामने आई बड़ी वजह
 

 

स्पोर्ट्स न्यूज़ डेस्क।।  आईपीएल 2021 के दूसरे फेज का आगाज  यूएई में  19  सितंबर से होने जा रहा है। टूर्नामेंट  के पहले ही मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना करना  मुंबई इंडियंस से होगा। मुकाबले  से पहले ख़बर है कि चेन्नई सुपरकिंग्स के  ऑलराउंडर  सैम कुर्रन  मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में  नहीं खेल पाएंगे।

Rohit Sharma की बल्लेबाजी की दिवानी हुई इस कंगारू  गेंदबाजी की पत्नि, तारीफ में कही बड़ी बात

सैम कुर्रन    भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड टीम का हिस्सा थे और वह अब तक यूएई नहीं पहुंचे हैं। यूएई पहुंचने  के बाद  उन्हें नियमों के अनुसार   6 दिन  के लिए क्वारंटाइन  में रहना होगा। ऐसे में वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। गौरतलब हो कि टूर्नामेंट के शुरु होने से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स  संकट में फंसी हुई है क्योंकि फाफ डु्लेसिस भी चोटिल हैं। वह पहले मैच का हिस्सा बन पाएंगे या नहीं, कुछ कहा नहीं जा सकता।

VIDEO इस खतरनाक गेंदबाज ने तोड़  डाला Chris Gayle का बल्ला, देखते रह गए यूनिवर्स बॉस

 फाफ डु्प्लेसिस, ड्रवेन ब्रावो  और इमरान ताहिर    कैरेबियन प्रीमियर लीग  2021 का फाइनल खेलने के बाद सीएसके   के साथ जुड़ेंगे  और इसके बाद उन्हें    6 दिन के क्वारंटाइन में भी रहना होगा।  भारत और  इंग्लैंड   टेस्ट सीरीज के बाद बबल  छोड़ने वाले    कुर्रन को   6 दिन का  अनिवार्य क्वारंटाइन पूरा  करना होगा।

IPL 2021 Ms Dhoni के बाद CSK का कप्तान बनाना चाहता है ये स्टार खिलाडी़, खुद जाहिर की इच्छा

 मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच का हिस्सा सैम कुर्रन नहीं बनते है तो  यह चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए बड़ा  झटका होगा। दरअसल  सैम कुर्रन एक मैच जिताऊ खिलाड़ी हैं और चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए  शानदार प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं। सीएसके के लिए  अब तक  सैम कुर्रन ने शानदार प्रदर्शन ही किया है।