IPL 2021, CSK vs MI का जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड, कौन पड़ेगा किस पर भारी
स्पोर्ट्स न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2021 के दूसरे चरण की शुरुआत 19 सितंबर से होने जा रही है। टूर्नामेंट के 30 वें मैच के तहत चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत होगी। आईपीएल में मुंबई इंडियंस सफल टीम है और उसने सबसे ज्यादा पांच बार खिताब जीता है।वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स ने तीन बार ट्रॉफी अपने नाम की है।
IPL 2021, CSK vs MI धोनी के धुरंधरों से भिड़ेगी मुंबई पलटन, देखें दोनों टीमों की Playing 11
टूर्नामेंट में दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात की जाए तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है। चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 19 बार मुंबई इंडियंस को जीत मिली है जबकि 12 बार चेन्नई सुपरकिंग्स को जीत मिली है। इसके मौजूदा सीजन के तहत ही पहले चरण में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 4 विकेट से मात दी थी।
IPL 2021 चेन्नई सुपरकिंग्स में लौटा खतरनाक तेज गेंदबाज मुंबई इंडियंस के लिए बनेगा काल
चेन्नई सुपरकिंग्स के पास मुंबई इंडियंस से हार का बदला लेने का मौका रहने वाला है।चेन्नई सुपरकिंग्स के पास मुंबई इंडियंस से हार का बदला लेने का मौका रहने वाला है।मुंबई इंडिंयस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच पहले चरण के तहत भिड़ंत हुई थी तो दोनों टीमों के बीच रोमांचक भिड़ंत हुई थी। मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 4 विकेट खोकर 218 रनों का विशाल स्कोर बनाया था।
T20 World Cup के अभ्यास मैचों में इन दो टीमों से भिड़ेंगी Team India, जानिए कब होंगे मैच
मुंबई इंडियंस ने इसके जवाब में शानदार प्रदर्शन कते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की थी।मुंबई इंडियंस की जीत के हीरो कीरोन पोलार्ड रहे थे । उन्होंने 34गेंदों में 87 रनों की पारी खेली थी। वहीं अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 8 छक्के जड़े थे।मुंबई इंडियंस ने आखिरी गेंद पर जाकर रोमांचक जीत दर्ज की थी।