भूकंप के जोरदार झटकों ने फिर दहलाया इंडोनेशिया, रिक्टर स्केल पर 5.5 रही तीव्रता
भूकंप के झटके हर दिन पृथ्वी को हिला रहे हैं। आज सुबह फिर भूकंप आया और धरती कांप उठी। लोगों में दहशत फैल गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इंडोनेशिया में आज सुबह जोरदार भूकंप आया। यह भूकंप उत्तरी सुमात्रा में सुबह करीब 3:53 बजे आया और रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.5 मापी गई। इस भूकंप का केन्द्र पृथ्वी से 10 किलोमीटर की गहराई पर पाया गया। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन भूकंप के झटकों से इंडोनेशिया के लोग डरे हुए हैं और सरकार ने भी देशभर में अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत किया है।
चीन और इथियोपिया में भूकंप आया
आपको बता दें कि कल चीन और इथियोपिया में भूकंप आया था। चीन में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 थी और इसका केंद्र किंगहाई शहर में पाया गया। भूकंपीय तरंगें पृथ्वी से 10 किलोमीटर नीचे से आईं। इसके अलावा सोमवार सुबह 12:23 बजे इथियोपिया में भी भूकंप आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 थी और इसके बाद 2 और भूकंप आए, जिनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 और 5.1 मापी गई। हालांकि दोनों देशों में भूकंप के कारण जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन लोगों में भय और दहशत का माहौल है।
कैलिफोर्निया के मालिबू में भूकंप आया
आपको बता दें कि इससे पहले रविवार रात को कैलिफोर्निया के मालिबू इलाके में भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.9 मापी गई थी। भूकंप के झटके लॉस एंजिल्स, थाउज़ेंड ओक्स, सिमी वैली, वेंचुरा, अगौरा हिल्स और वेस्टलेक विलेज में भी महसूस किए गए। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने भूकंप की पुष्टि की और कहा कि इसका केंद्र मालिबू से लगभग 6.2 मील (10 किमी) उत्तर-पश्चिम में 9 मील (14 किमी) की गहराई पर स्थित था। इससे पहले 9 मार्च को मालिबू के पास वेस्टलेक विलेज में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था। उस भूकंप के झटके लॉस एंजिल्स, थाउज़ेंड ओक्स, वेंचुरा काउंटी, सिमी वैली और लॉन्ग बीच में भी महसूस किये गये। उस भूकंप का केन्द्र 11.7 किलोमीटर की गहराई पर पाया गया।