मनाली-केलांग हाईवे पर धुंधी में हिमस्खलन, आवाजाही बाधित, जानिए सात दिन कैसा रहेगा माैसम
मनाली-केलांग राष्ट्रीय राजमार्ग-3 के बीच धुंडी में गुरुवार सुबह हिमस्खलन हुआ। हिमस्खलन के बाद मनाली-केलांग के बीच यातायात फिलहाल बाधित है। हालाँकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। जैसे-जैसे पहाड़ों में तापमान बढ़ता है, हिमस्खलन का खतरा भी बढ़ता है। प्रशासन ने पर्यटकों और यात्रियों से सावधानी से यात्रा करने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन या जिला आपदा प्रबंधन से संपर्क करें। उधर, मौसम केंद्र शिमला ने आज लाहौल-स्पीति, कांगड़ा, चंबा, किन्नौर, कुल्लू, शिमला, मंडी, ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। कुछ स्थानों पर तूफान की चेतावनी भी जारी की गई है। शिमला में भी हल्के बादल छाए हुए हैं। 28 मार्च से 2 अप्रैल तक राज्य भर में मौसम साफ रहने की संभावना है।
दूसरी ओर, मनाली-लेह मार्ग पर स्थित बारालाचा और रोहतांग दर्रे समेत ऊंची चोटियों पर बुधवार को हल्का हिमपात हुआ। लाहौल-स्पीति में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 43 संपर्क सड़क खंड हैं। स्पीति उपमंडल में 9 सड़कें, उदयपुर उपमंडल में 14 और लाहौल मंडल में 20 सड़कें बंद हैं। आउटर सराज को जोड़ने वाला ओट-बंजार-सैंज राजमार्ग-305 43 दिनों के बाद बसों के लिए बहाल कर दिया गया। एनएच प्राधिकरण ने सड़क से बर्फ हटा दी है। बुधवार को बिलासपुर और ऊना में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस, सुंदरनगर में 12.5, भुंतर में 9.6, कल्पा में 4.0, धर्मशाला में 17.3, ऊना में 13.7, नाहन में 13.9, केलांग में 1.5, पालमपुर में 14.0, सोलन में 11.2, मनाली में 9.2, कांगड़ा में 17.0, मंडी में 13.1, बिलासपुर में 13.7, चंबा में 13.3, कुफरी में 10.7, कुकुमसेरी में 2.1, भरमौर में 11.2, सेउबाग में 9.5, बरठीं में 12.5, सराहन में 8.9 और देहरा गोपीपुर में 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।