Samachar Nama
×

Tokyo Olympics: इस खास  दांव के जरिए भारत के लिए अब गोल्ड मेडल जीत सकते हैं रवि कुमार दहिया
 

Ravi Kumar Dahiya

जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क।। टोक्यो ओलंपिक में भारत के स्टार   पहलवान रवि कुमार दहिया  इतिहास रचने से  बस एक कदम दूर हैं ।   57 किलोग्राम  भार  वर्ग   के सेमीफाइनल में रवि ने कजाकिस्तान के नूरीइस्लाम   सनायेव को मात देकर  सिल्वर मेडल तक पक्का कर लिया है और अब उनकी नजरें   गोल्ड मेडल पर रहने वाली हैं। स्वर्ण पदक  मुकाबले में   रवि का मुकाबला दो बार के विश्व चैंपियन रूस के  पहलवान  जावुर युगुऐव से होगा।

IND vs ENG:विराट की उम्मीदों पर खरे उतरे शार्दुल ठाकुर, टीम  के लिए लिया सबसे बड़ा विकेट
 

Ravi Kumar Dahiya 6

रवि कुमार दहिया   फाइनल   मुकाबले के लिए  गुरुवार को उतरेंगे और उनकी नजरें गोल्ड मेडल पर रहने वाली हैं। रवि के लिए  फाइनल मैच के  तहत  जीत आसान नहीं रहने वाली है  क्योंकि  युगुदेव  दो बार  के विश्व चैंपियन जो  हैं। रवि कुमार दहिया ने  गोल्ड  मेडल पदक हासिल करने के लिए   बड़े मुकाबले के लिए  खास तैयारी की है ।

IND vs ENG: विराट कोहली के नाम  दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, विराट को छोड़ा पीछे
 

Ravi Kumar Dahiya 6

रूस के पहलवान  के खिलाफ अपने उसी  खास दांव का इस्तेमाल वह  करेंगे, जो उन्होंने  कजाकिस्तान  के  पहलवान के खिलाफ किया ।इस खास दांव का नाम 'लकड़बग्घा'  है, विशेषज्ञयों का मनना है  कि अगर रवि कुमार  खास दांव लगाने में सफल हो जाते हैं तो सोने का तमगा उनके गले में होगा।  सेमीफाइनल मुकाबले में रवि दहिया ने  शानदार खेल दिखाया ।

Ravi Kumar Dahiya 6

उन्होंने  मुकाबले में 9 अंकों से पिछड़ने के बाद वापसी की, जो काबिले तारीफ है। रवि कुमार दहिया ने अंतिम    समय में लकड़बग्घा   दांव लगाया था।  इस खास दांव का नाम  लकड़बग्घा  इसलिए पड़ा  कि क्योंकि  लकड़बग्घा अपना शिकार इस तरह से ही करता है। वह  पहले अपने शिकार के गर्दन  पर वार करता है  और  उसे नीचे  कर पैर  खिंचता है उसके  बाद  उसे पलट देता है। 

Ravi Kumar Dahiya को दांत से काटने वाले पहलवान पर भड़के Virender Sehwag,  कही ये बात
 

Ravi Kumar Dahiya 6

Share this story