MI vs SRH Highlights:मुंबई ने हैदराबाद को 8 विकेट से रौंदा, प्लेऑफ की दावेदारी की मजबूत
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2023 सीजन के 69 वें मैच के तहत सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत हुई। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच के तहत मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने जीत के साथ ही प्लेऑफ की दावेदारी को मजबूत किया है।वहीं राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है।
IPL 2023 RCB vs GT Live: बारिश ने ख़लल डालकर बैंगलोर की बढ़ाई टेंशन, टॉस में हुई देरी

आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच आज खेले जाने वाले आखिरी मैच के परिणाम से यह तय होगा कि मुंबई प्लेऑफ में पहुंचती है या नहीं।मुकाबले की विस्तार से बात करें तो मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 200 रन बनाए। हैदराबाद के लिए मयंक अग्रवाल और विवरांत शर्मा ने दमदार पारियां खेलीं। मयंक अग्रवाल ने जहां 46 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 83 रन बनाए।वहीं विवरांत शर्मा ने 47 गेंदों में 9चौके और दो छक्कों की मदद से 69 रन की पारी खेली।हेनरिक क्लासेन ने 13 गेंदों में दो चौके की मदद से 18 पर रन बनाए।
कप्तान एडेन मार्कराम ने 7गेंदों में नाबाद 13 रन बनाए। मुंबई के लिए आकाश मधवाल ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए।वहीं क्रिस जॉर्डन ने एक विकेट लिया।वहीं इसके जवाब उतरी मुंबई इंडियंस ने कैमरून ग्रीन के शतक के दम पर दो ओवर शेष रहते हुए जीत दर्ज की।
IPL 2023, MI vs SRH Live: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाजी का फैसला

मुंबई इंडियस ने 18 ओवर में 2 विकेट पर 201 रन बनाकर जीत अपने नाम की। मुंबई के लिए कैमरून ग्रीन ने 47 गेंदों में 8 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन की पारी खेली।रोहित शर्मा ने 37गेंदों में 8चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंदों में 4 चौके की मदद से 25 रन की पारी खेली। ईशान किशन ने 12 गेंदों में 14 रन बनाए।भुवनेश्वर कुमार और मयंक डगर ने 1-1 विकेट लिया।



