Breaking IPL 2023, MI vs SRH Live: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाजी का फैसला
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2023 के 69 वें मैच के तहत मुंबई इंडियंस की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद से हो रही है।मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है।ख़बर लिखे जाने तक मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।आज यहां मुंबई इंडियंस की कप्तानी जहां रोहित शर्मा कर रहे हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद का नेतृत्व एडेन मार्कराम के हाथों में है।
IPL 2023 RCB vs GT: टूट सकता है आरसीबी के प्लेऑफ में पहुंचने का सपना, सामने आई चौंकाने वाली वजह

सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है और उसके लिए यह टूर्नामेंट लगभग खत्म है। सनराइजर्स हैदराबाद आखिरी लीग मैच को जीतकर टूर्नामेंट का अंत करना चाहेगी। एक तरह से सनराइजर्स हैदराबाद की साख दांव पर है।वहीं मुंबई इंडियंस की अभी भी प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा हैं।मुंबई इंडियंस को यह मैच तो जीतना ही होगा, साथ ही आरसीबी और गुजरात के मैच के परिणाम पर भी निर्भर रहना होगा।
IPL 2023: प्लेऑफ का टिकट लेकर खुश हुए कप्तान धोनी, जीत के बाद दिया बड़ा बयान

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 सीजन के तहत अपने खेले 13 मैचों में से 7 के तहत जीत दर्ज की है, वहीं छह मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस 14 अंक लेकर छठे स्थान पर है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद 13 मैचों में 4 जीत के साथ 8 अंक लेकर प्वाइंट्स टेबल में सबसे आखिर में मौजूद है।
IPL 2023 Points Table: प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी CSK,अब GT से होगा सामना

आईपीएल 2023 का आज सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि प्लेऑफ की तस्वीर साफ होने वाली है। फिलहाल गुजरात, चेन्नई और लखनऊ ने प्लेऑफ के लिए क्वलिफाई किया है। चौथे टीम मुंबई इंडियंस और आरसीबी में से कोई एक रहने वाली है। मुंबई और हैदराबाद के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को तो मिलेगी और साथ ही फैंस की नजरें भी इस मैच पर रहने वाली हैं।


