IPL 2023:DC vs MI के मैच को लेकर हुई भविष्यवाणी, जानिए आज किसे मिलेगी पहली जीत
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। आईपीएल 2023 के 16 वें मैच के तहत दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत मुंबई इंडियंस से होनी है। मौजूदा सीजन में दोनों टीमें एक जैसी स्थिति में हैं और उन्हें पहली जीत की तलाश है। ऐसे में माना जा रहा है कि दिल्ली और मुंबई हर हाल में हार का क्रम तोड़ना चाहेंगी।दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ों की बात करें तो अब तक 32 मैच खेले गए हैं।इन मैचों में से दिल्ली को 15 मुकाबलों में जीत मिली है जबकि मुंबई 17 मैच जीतने में सफल रही है।
RCB को मिली हार लेकिन Virat Kohli ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में स्थापित किया एक नया कीर्तिमान

पुराने आंकड़े इतना महत्व नहीं रखते हैं क्योंकि ये दोनों ही टीमें आईपीएल 2023 में बेरंग नजर आ रही हैं। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस एक जैसी फॉर्म में हैं। इन टीमों के एक या दो खिलाड़ी ही अच्छा खेल पा रहे हैं।बाकी प्लेयर्स का परफॉर्मेंस खराब रहा है। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से बल्लेबाजी में केवल डेविड वॉर्नर ही चल रहे हैं और मुंबई इंडियंस की ओर से अब तक तिलक वर्मा ने रन बनाए हैं।

मुंबई के बल्लेबाज दिल्ली के बैटरों की तुलना में बेहतर रहे हैं ।ईशान, रोहित और टिम डेविड ने छोटी पारियां खेली हैं, लेकिन रन बनाए हैं। जबकि दिल्ली के लिए रिली रोसो ,रोवमैन पॉवेल और पृथ्वी शॉ जैसे खिलाड़ी अब तक पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं।
IPL 2023 में DC vs MI की होगी टक्कर, जानिए दोनों की Playing 11 और बनाएं अपनी ड्रीम XI

गेंदबाजी के मामले में जरूर दिल्ली की टीम मुंबई पर भारी पड़ती है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुकेश कुमार, एनरिक नॉर्खिया और कुलदीप यादव औसत गेंदबाजी कर रहे हैं। मुंबई का ऐसा कोई गेंदबाज नहीं है जो अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर रहा हो। आज के मैच में देखना दिलचस्प होगा कि किसे जीत मिलती है।


