IPL 2023 में DC vs MI की होगी टक्कर, जानिए दोनों की Playing 11 और बनाएं अपनी ड्रीम XI
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2023 के 16 वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर मुंबई इंडियंस से होने वाली है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।मुकाला शाम 7.30 बजे से शुरु होगा। बता दें कि मौजूदा सीजन में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस दोनों ही टीमों का खराब प्रदर्शन रहा है। दिल्ली कैपिटल्स जहां हार की हैट्रिक लगा चुकी है।वहीं मुंबई इंडियंस को भी दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
IPL 2023 में DC vs MI की होगी टक्कर, जानिए दोनों की Playing 11 और बनाएं अपनी ड्रीम XI

दोनों टीमें हर हाल में जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगी। दिल्ली कैपिटल्स अगर अब जीत की पटरी पर नहीं लौटती है तो उसके लिए मुश्किलें और खड़ी हो सकती हैं। माना जा रहा है कि जीत हासिल करने के लिए मुंबई और दिल्ली को अपनी रणनीति में बदलाव करना होगा तभी वो परिणाम बदल पाएंगे। कप्तान रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकते हैं। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर फिट होते हैं तो उनकी वापसी हो सकती है।
IPL 2023: आरसीबी को डबल झटका, हार के बाद कप्तान पर लगा लाखों रुपये का जुर्माना

ट्रिस्टन स्टब्स की जगह एक बार फिर नेहल वाधेरा पर भरोसा जताया जा सकता है।इसके अलावा मुंबई इंडियंस में बदलाव की उम्मीदें कम हैं। पिछले मैच में खराब प्रदर्शन की वजह से दिल्ली कैपिटल्स रितिक शौकीन को टीम में बनाए रख सकता है ।
IPL 2023: रोमांचक जीत से खुश हुए कप्तान KL Rahul, इस खिलाड़ी को बताया LSG का असली हीरो

दिल्ली कैपिटल्स मौजूदा सीजन के तहत अपना आदर्श प्लेइंग इलेवन नहीं बना सकी है। पिछले मैच में खलील अहमद को चोट लग गई थी।ऐसे में उनका मंगलवार को खेलना तय नहीं है।अगर वो नहीं खेलते हैं तो चेतन सकारिया को मौका मिल सकता है । वह लगातार जलवा दिखाने में नाकाम दिख रहे रिली रोसो की जगह फिल सॉल्ट को भी मौका मिल सकता है।


