IPL 2024 Auction में Daryl Mitchell की खुली किस्मत, इस टीम ने 14 करोड़ की बड़ी रकम देकर खरीदा
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।दुबई में जारी आईपीएल 2024 के ऑक्शन में विदेशी खिलाड़ियों पर जमकर धनवर्षा होती नजर आई है।ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने हैं। हैदराबाद की टीम ने उन्हें 20.50 करोड़ में खरीदा है।वहीं न्यूजीलैंड के धाकड़ खिलाड़ी डेरिल मिशेल पर भी जमकर धनवर्षा हुई है।
IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने Pat Cummins, हैदराबाद की काव्या मारन ने लुटाए इतने करोड़

डेरिल मिचेल ने ऑक्शन के लिए अपना बेस प्राइज 1 करोड़ रुपये रखा था, लेकिन कई गुना बड़ी रकम बटोरने में वह सफल रहे हैं।डेरिल मिचेल को खरीदने के लिए पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बिडिंग वॉर हुई। अंत में चेन्नई सुपरकिंग्स ने उन पर 14 करोड़ की बोली लगाकर खरीदने का काम किया। डेरिल मिशेल वह खिलाड़ी हैं, जो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपना जलवा दिखाते रहे हैं।उन्होंने आईपीएल के अब तक दो ही मैच खेले हैं।

2022 सीजन के तहत ही उन्होंने आईपीएल में डेब्यू किया था। न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिशेल ने अब तक 56 टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं।इन मैचों की 53 पारियों के तहत वह बल्लेबाजी करते हुए 1069 रन बनाने में सफल रहे हैं।

डेरिल मिशेल ने इस दौरान 24.86 की औसत और 137.23 की स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए हैं। साथ ही उन्होंने टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के तहत 5 अर्धशतक लगाए हैं।भारतीय तेज गेंदबाज हर्षल पटेल इस नीलामी में सबसे महंगे बिके हैं।उन्हें पंजाब किंग्स ने 11.75 करोड़ में खरीदा है। हर्षल पटेल को खरीदने के लिए गुजरात और पंजाब किंग्स के बीच विडिंग वॉर देखने को मिली थी।इस ऑक्शन में कई खिलाड़ी मालामाल हो गए हैं।


