Samachar Nama
×

IPL 2024 Auction Live पहला राउंड खत्म, रोवमैन पॉवेल को राजस्थान ने 7.40 करोड़ में, ट्रेविस हेड को हैदराबाद ने 6.80 करोड़ में खरीदा 

s

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2024 के ऑक्शन का आयोजन दुबई में हो रहा है, जहां खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा रही है।भारतीय समय के हिसाब से दोपहर 1 बजे से नीलामी की शुरुआत हुई है। नीलामी की शुरुआत में अरुण धूमल ने मंच पर सभी टीमों को संबोधित किया और उन्होंने कई बातें कहीं।

samacharnama.com

राजस्थान ने रॉवमैन पॉवेल को खरीदा 
रोवमन पॉवेलः एक करोड़ बेस प्राइस वाले वेस्टइंडीज के रोमन पावेल के लिए केकेआर और राजस्थान रॉयल्स के बीच ऑक्शन वॉर देखने को मिली। लेकिन फिर अंत में राजस्थान की टीम ने इस धाकड़ खिलाड़ी को  7.4 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा।

samacharnama.com

नहीं बिका ये खिलाड़ी
राइली रूसोः  दक्षिण अफ्रीका के इस धाकड़ बल्लेबाज पर किसी टीम ने दांव नहीं लगाया। वह नीलामी में नहीं बिके।उनका बेस प्राइस दो करोड़  था

हैरी ब्रूक दिल्ली के हुए
हैरी ब्रूकः दो करोड़ बेस प्राइस वाले इंग्लैंड के ब्रूक के लिए दिल्ली और राजस्थान के बीच जंग  हुई और अंत में दिल्ली ने उन्हें चार करोड़ में खरीदा।

  ट्रेविस हेड - हाल में वनडे विश्व कप 2023 के तहत दमदार प्रदर्शन करने वाले ट्रेविस हेड पर चेन्नई और हैदराबाद ने दांव खेला, लेकिन अंत में सनराइजर्स हैदराबाद 6.8 करोड़ में उन्हें खरीदने में कामयाब रही।
करुण नायर - भारत के इस स्टार खिलाड़ी का बेस प्राइस 50 लाख था, लेकिन कोई खरीददार नहीं मिला।
स्टीव स्मिथ- कंगारू टीम  के धाकड़ स्टीव स्मिथ पर किसी टीम ने दांव नहीं लगाया, उनका बेस प्राइस दो करोड़ था।
मनीष पांडे को भी कोई खरीदादार नहीं मिला।

एक टीम में अधिकतम कितने खिलाड़ी
आईपीएल का नियम यह कहता है कि एक टीम में ज्यादा से ज्यादा 25 खिलाड़ी हो सकते हैं। वहीं अगर कम से कम खिलाड़ियों की बात की जाए 18 खिलाड़ी एक टीम में होने चाहिए। एक टीम अपने स्क्वॉड में ज्यादा से ज्यादा आठ विदेशी खिलाड़ियों को रख सकती है।  

samacharnama.com

 

IPL 2024 ऑक्शन के लिए टीमों के पास बचा हुआ पर्स
नीलामी शुरु होने से पहले सभी दस टीमों के पर्स में इतना पैसा बचा हुआ है, सबसे ज्यादा रकम सनराइजर्स हैदराबाद के पास रही।
सनराइजर्स हैदराबाद- 34 करोड़
कोलकाता नाइट राइडर्स-32.70 करोड़
चेन्नई सुपर किंग्स-31.4 करोड़
पंजाब किंग्स-29.1 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स-28.95 करोड़
आरसीबी- 23.25 करोड़
मुंबई इंडियंस-17.75 करोड़
राजस्थान रॉयल्स- 14.5 करोड़
लखनऊ सुपर जायंट्स-13.15 करोड़
गुजरात टाइटंस-38.15 करोड़

 

Share this story

Tags