Yashasvi Jaiswal ने रचा नया इतिहास, सिर्फ 13 मैच खेलकर बना डाला महारिकॉर्ड
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। यशस्वी जायसवाल का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार जलवा देखने को मिल रहा है।उन्होंने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि कर ली है। इस साल यानि 2024 में तूफानी बैटिंग करते हुए यशस्वी जायसवाल ने ऐसा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है, जो इससे पहले कोई बल्लेबाज अब तक नहीं कर पाया है। जायसवाल ने श्रीलंका के खिलाफ टी 20 सीरीज के दूसरे मैच में तेज बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों में 30 रन बनाए।उनकी इस पारी में 3 चौके और दो छक्के शामिल रहे। जायसवाल ने 2024 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 रन पूरे कर लिए और वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
IND vs SL 2nd T20 Highlights टीम इंडिया के तूफान में फिर उड़ी श्रीलंका, सीरीज पर जमाया कब्जा

अभी तक कोई दूसरा बल्लेबाज इस साल 1000 रन का आंकड़ा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में छू नहीं सका है।स्टार बैटर जायसवाल ने इस साल अब तक 13 मैच खेले हैं और सिर्फ इतने ही मैचों में 1000 रन पूरे कर लिए। 2024 में सभी प्रारूप में मिलाकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक हजार रन का आंकड़ा छूने वाले वह पहले बल्लेबाज बने हैं।
IND vs SL श्रीलंका को दी करारी मात, टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे 5 खिलाड़ी
उन्होंने अब तक इस साल रनों का आंकड़ा 1023 कर लिया है।इस दौरान जहां दो शतक उन्होंने जड़े हैं, जबकि 5 अर्धशतक भी लगाए हैं। एक बार वह खाता खोले बिना आउट हो गए थे। इस दौरान 104 चौके और 42 छक्के उनके बल्ले से निकले हैं।

बता दें कि 2024 में तीनों प्रारूप में मिलाकर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में यशस्वी जायसवाल सबसे आगे हैं।उनके बाद दूसरे स्थान पर श्रीलंका के कुसल मेंडिस हैं, जिन्होंने अब तक 26 मैचों में 88 रन बनाए हैं। अफगानस्तान के इब्राहिम जादरान 844 रन के साथ तीसरे और रोहित शर्मा 17 मैचों में 833 रनों के साथ चौथे नंबर पर है।श्रीलंका के पैंथुम निसांका 17 में 791 रनों केसाथ पांचवें नंबर पर हैं।



