Samachar Nama
×

बतौर कप्तान Virat Kohli के निशाने पर होंगी दो बड़ी ट्रॉफी,  UAE की धरती पर रचेंगे इतिहास

Virat T20

स्पोर्ट्स न्यूज़  डेस्क।। आने वाला समय  बतौर कप्तान विराट कोहली के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला  है ।दरअसल विराट कोहली के कंधों पर दो ट्रॉफी जीतने की जिम्मेदारी रहने वाली है।  विराट कोहली   सबसे पहले    आईपीएल टीम आरसीबी को   पहला    खिताब  दिलाना चाहेंगे, वहीं इसके बाद   विराट के कंधों पर टीम इंडिया को टी 20विश्व कप खिताब दिलाने की जिम्मेदारी   होगी।

IPL 2021 से पहले MS Dhoni की बल्लेबाजी को लेकर  Gautam Gambhir ने दिया  ऐसा बयान 

virat ipl

बता दें कि   आईपीएल 2021 का आयोजन यूएई में होने जा रहा है, वहीं इसके बाद यूएई और ओमान में ही टी 20विश्व कप  का आयोजन भी होना है ।  आईपीएल   2021 के दूसरे फेज का आयोजन   19 सितंबर से  शुरु होगा और    फाइनल  15 अक्टूबर को खेला जाएगा, वहीं इसके    बाद 17 अक्टूबर से  टी 10 विश्व कप शुरु होगा।

IPL 2021  MI के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे CSK के Sam Curran , सामने आई बड़ी वजह

virat t20

विराट कोहली  के पास यह सुनहरा  मौका होगा कि वह दो ट्रॉफी जीत पाएंगे। बता दें कि विराट कोहली ने  बतौर कप्तान आईपीएल में  ​  ​एक भी  ट्रॉफी नहीं जीती है। वहीं उनकी  कप्तानी  में टीम इंडिया  ने अब तक एक भी  आईसीसी  ट्रॉफी नहीं जीती है। विराट कोहली  पर आईपीएल खिताब ना जीतने का दाग लगा है, वहीं   उनके ऊपर आईसीसी ट्रॉफी ना जीतने  का धब्बा भी है।

 IPL 2021 में इस 'विराट' कारनामे को अंजाम देंगे  कोहली, बस एक कदम हैं दूर 

ipl

ऐसे में  भारतीय कप्तान विराट कोहली   आईपीएल खिताब और  टी  20विश्व कप   जीत पाते हैं तो उनकी कप्तानी पर लगे ये दोनों   धब्बे धुल जाएंगे। विराट कोहली   बतौर कप्तान आईपीएल और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में खुद को सफल साबित कर सकते हैं ।    आईपीएल 2021 के  पहले चरण के तहत विराट कोहली की अगुवाई वाली आरसीबी का  शानदार प्रदर्शन  रहा था और ऐसे में उसके खिताब जीतने की उम्मीद थी ।  विराट कोहली का काम भी आसान हो सकता है। वहीं टीम इंडिया  भी शानदार फॉर्म में चल रही है और वह   टी 20 विश्व कप  खिताब जीतने की  दावेदार है।

Virat Kohli sad=

Share this story