Samachar Nama
×

T20 प्रारूप में Sikandar Raza ने बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे
 

https://samacharnama.com/

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। जिम्बाब्वे टीम के कप्तान और ऑलराउंडर सिकंदर रजा ने बीते दिन टी 20 में इतिहास रच दिया। वो टी 20 में लगातार पांच बार 50 या इससे अधिक का स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले गए पहले टी 20 मैच में 42 गेंदों में 62 रनों की पारी खेलकर यह उपलब्धि अपने नाम की।

भारत दौरे पर खलबली मचाएंगे James Anderson​, हासिल करेंगे टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धि
 

https://samacharnama.com/https://samacharnama.com/

हालांकि उनकी यह पारी बेकार गई और मुकाबले में 144 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम तीन विकेट से जीतने में सफल रही। सिकंदर रजा के ये पांच में से तीन अर्धशतक टी 20 विश्व कप अफ्रीका क्षेत्र क्वालीफायर में आए।  

Axar Patel ने टी 20 क्रिकेट में रचा इतिहास, गेंद और बल्ले से कर दिया ये बडा कमाल 
 

https://samacharnama.com/

नवंबर 2023 में उन्होंने नाइजीरिया के खिलाफ सबसे पहले 65 रन बनाए।इसके बाद रवांडा और केन्या के खिलाफ क्रमश: 58 और 82 रन की पारी खेली।इसके बाद सिकंदर रजा ने आयरलैंड के खिलाफ हरारे टी 20 मैच में 65 रन बनाए।उन्होंने अब श्रीलंका के खिलाफ भी लय जारी रखते हुए अर्धशतकीय पारी खेलने का काम किया।सिकंदर रजा का यह रिकॉर्ड इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने कई दिग्गजों को पछाड़ दिया।

टीम इंडिया के इन दो खिलाड़ियों के मुरीद हुए कप्तान Rohit Sharma, तारीफ में जमकर पढ़े कसीदे 
https://samacharnama.com/

इनमें न्यूजीलैंड के महान बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्कुल, वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल और दक्षिण अफ्रीका रीजा हेंड्रिक्स हैं।दरअसल इन बल्लेबाजों ने चार बार टी 20 में 50 प्लस का स्कोर लगातार बनाया था।सिकंदर रजा ने पांच बार यह कारनामा करते हुए दिग्गजों को पीछे छोड़ा है।सिकंदर रजा एक विस्फोटक ऑलराउंडर हैं, जो अक्सर चर्चा में अपने प्रदर्शन को लेकर बने रहे थे।उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने जबरदस्त खेल से ही बनाए हैं।श्रीलंका के खिलाफ टी 20 सीरीज के बाकी मैचों के तहत भी उनका दमदार प्रदर्शन रहा है।

https://samacharnama.com/

Share this story

Tags