Samachar Nama
×

Shoaib Akhtar ने चुनी ऑलटाइम Playing XI,  विराट को किया बाहर , जानिए किसे बनाया कप्तान

Shoaib Akhtar

 क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।  पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अपनी  ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन चुनी है । शोएब  अख्तर  ने जो  अपनी टीम चुनी है, वह चौंकाने वाली है क्योंकि उन्होंने कई बड़े खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी । शोएब अख्तर ने इस टीम में विराट कोहली, ब्रायन लारा, ग्लेन मैक्ग्रा , मुथैया  मुरलीधरन    को जगह नहीं दी है।  

Under-19 Asia Cup के लिए भारतीय  टीम का हुआ ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका 
 


Shoaib Akhtar

शोएब ने जो ऑलटाइम  प्लेइंग इलेवन  चुनी है उसमें  चार  भारतीयों को जगह दी है । साथ ही  जिस दिग्गज को कप्तान  के रूप में चुना है उससे भी हैरानी होती है। शोएब अख्तर ने    तेज गेंदबाज के तौर पर   वसीम अकरम , कपिल देव और वकार यूनिस को रखा है।  उन्होंने  महेंद्र सिंह धोनी को टीम में रखा तो लेकिन कप्तान नहीं बनाया।

ODI और T20 का कप्तान बनने के बाद क्या Rohit Sharma की बढ़ेगी सैलरी 

Sachin Tendulkar--11

शोएब अख्तर ने इस टीम का विकेकीपर  एडम गिलक्रिस्ट  को चुना है , जबकि धोनी  को फिनिशर के रोल में  जगह दी है।   अख्तर ने बतौर कप्तान शेन वॉर्न को टीम में रखा है। शेन वॉर्न ने कप्तान के रूप  में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में  कोई बड़ी  उपलब्धि हासिल नहीं की  है,  पर इसके बावजूद  अख्तर ने उन्हें कप्तान के रूप में चुना है।

 वनडे का कप्तान बनने के बाद Rohit Sharma ने की Virat Kohli की तारीफ, कही ये बड़ी बात

आखिरकार हुआ खुलासा, MS Dhoni ने Rohit Sharma से ओपनिंग नहीं कराने का दिया था आइडिया

 महेंद्र सिंह धोनी और कपिल देव दोनों ही विश्व विजेता कप्तान हैं , पर  अख्तर ने उन्हें अपनी प्लेइंग इलेवन में कप्तान के  रूप में न रखकर हैरान कर दिया है। इसके अलावा  शोएब अख्तर ने विराट कोहली जैसे बल्लेबाज को न चुनकर  हर किसी को चौंका है।

Yuvraj Singh

शोएब अख्तर की ऑलटाइम प्लेइंग XI: सचिन तेंदुलकर, गार्डन ग्रीनिच, इंजमाम उल हक, सईद अनवर, एमएस धोनी, एडम गिलक्रिस्ट, युवराज सिंह, शेन वॉर्न (कप्तान), वसीम अकरम, कपिल देव, वकार यूनिस।

Share this story