T20I में पांचवां शतक जड़ने के बाद Rohit Sharma का चौंकाने वाला खुलासा, टीम इंडिया की बढ़ सकती है टेंशन
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी 20 मैच में रोहित शर्मा ने शानदार शतक जड़ा।इसके बाद सुपर ओवर में छक्के लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लंबे वक्त के बाद भारत की टी 20 टीम में लौटे रोहित शर्मा ने 69 गेंदों में 11 चौके और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 121 रन की पारी खेली। हालांकि सुपर ओवर के दौरान रोहित शर्मा को रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था।
Rohit Sharma बने टी 20 के सबसे सफल कप्तान, धोनी के रिकॉर्ड की कर डाली बराबरी

रोहित की फिटनेस पर सवाल उठते रहे हैं। लेकिन अब हिटमैन ने खुद अफगानिस्तान के खिलाफ टी 20 सीरीज के बाद अपनी फिटनेस पर खुलासा किया है।रोहित शर्मा ने खुद अपनी फिटनेस पर इशारा किया है।अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर ओवर के दौरान रोहित शर्मा ने कुछ ऐसा किया जिससे उन्होंने खुद इस बात को स्वीकार कर लिया है कि उन्हें अधिक फिट होने की जरूरत है। बता दें कि इससे पहले सुपर ओवर के दौरान रोहित और यशस्वी ओपनिंग करने के लिए मैदान पर आए।इस दौरान पहली और दूसरी गेंद पर 1-1 रन लेने के बाद रोहित ने लगातार दो छक्के जड़ दिए और मैच को बेहद ही क्लोज ला दिया।

अब भारत को जीत के लिए 2 गेंदों में 2 रन बनाने की जरूरत थी।ओवर की अगली गेंद पर रोहित ने शॉट खेला ,लेकिन वह एक रन ले सके।भारत को जीत के लिए 1 गेंद में दो रनों की जरूरत थी। रोहित नॉन स्ट्राइकर पर थे, इस दौरान उन्होंने मैदान से बाहर जाने का फैसला किया।
IND vs AFG 3rd T20 अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित ने दिखाया जलवा, ठोका तूफानी अर्धशतक

रोहित को पता था कि वह डबल रन नहीं दौड़ सकते । रोहित ने खुद मैदान से बाहर गए और उन्होंने रिंकू सिंह को बुला लिया।वैसे आपको बता दें कि भारत और अफगानिस्तान के आखिरी टी 20 मैच का नतीजा आखिरी ओवर में जाकर निकला।

𝙇𝙤𝙫𝙚𝙙 𝙞𝙩! 👌 pic.twitter.com/WuA79E9YO7
— Rohit Sharma (@ImRo45) January 18, 2024

