IND vs AFG आखिरी टी 20 में देखने को मिला डबल सुपर ओवर का रोमांच, रोहित के छक्कों और बिश्नोई की गेंदबाजी ने पलटी बाजी
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। भारत और अफगानिस्तान के बीच बुधवार को खेला गया तीसरा और आखिरी टी 20 मैच काफी रोमांचक रहा। दरअसल मुकाबले का नतीजा दो सुपर ओवर के बाद निकला, जहां टीम इंडिया को जीत मिली। टीम इंडिया ने आखिरी टी 20 मैच जीतने के साथ ही सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया है। मुकाबले में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए भारत ने कप्तान रोहित के शतक और रिंकू सिंह के अर्धशतक के दम पर चार विकेट पर 212 रन बनाए,
IND vs AFG 3rd T20 अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित ने दिखाया जलवा, ठोका तूफानी अर्धशतक

इसके जवाब में अफगानिस्तान ने रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान और गुलबदीन के अर्धशतकों की मदद से 20 ओवर में 6 विकेट पर 212 रन बनाकर मैच टाई किया।इसके बाद नतीजे के लिए मैच में दो सुपर ओवर देखने को मिले। पहले सुपर ओवर के तहत जहां भारत के लिए मुकेश कुमार गेंदबाजी करने आए, जिसमें अफगानिस्तान ने एक विकेट पर 16 रन बनाए।

भारत ने रोहित के दो छक्कों से एक विकेट गंवाकर 16 रन बना लिए और स्कोर फिर टाई किया।ऐसे में दूसरा सुपर ओवर किया गया।इसमें रोहित शर्मा पांचवीं गेंद पर रिटायर्ड हो गए थे। दूसरे सुपर ओवर में भारत ने रोहित के एक छक्के और एक चौके से पांच गेंद दो विकेट गंवाकर 11 रन बनाए।इसमें रोहित रन आउट हुए और फरीद अहमद ने रिंकू सिंह को आउट किया।

रवि बिश्नोई दूसरा सुपर ओव करने उतरे और उनकी तीन गेंद में अफगानिस्तान ने एक रन पर दो विकेट गंवा दिए , जिससे भारत ने 10 रन से मैच जीत लिया।टीम इंडिया की इस जीत में रोहित शर्मा के साथ ही रवि बिश्नोई का अहम हाथ रहा।
MS Dhoni की बढ़ी मुश्किलें, इस दिग्गज खिलाड़ी ने माही के खिलाफ ठोका मानहानि का केस

पहला सुपर ओवर
अफगानिस्तान ने बनाए 16 रन
पहली गेंद - गुलबदीन नायब हुए रन आउट, अफगानिस्तान को 1 रन मिला
दूसरी गेंद - मोहम्मद नबी ने मुकेश कुमार की गेंद पर 1 रन लिया
तीसरी गेंद - रहमानुल्लाह गुरबाज ने मुकेश कुमार की गेंद पर चौका जड़ दिया
चौथी गेंद - मुकेश कुमार की गेंद पर रहमानुल्लाह गुरबाज ने 1 रन लिया
पांचवीं गेंद - मोहम्मद नबी ने मुकेश कुमार की गेंद पर छक्का जड़ दिया
छठी गेंद - मोहम्मद नबी ने मुकेश कुमार की गेंद पर 3 रन लिए
भारत ने भी बनाए 16 रन
पहली गेंद - रोहित ने अजमतुल्लाह उमरजई की गेंद पर एक रन लिया
दूसरी गेंद - यशस्वी ने अजमतुल्लाह उमरजई की गेंद पर एक रन बनाया
तीसरी गेंद - रोहित ने अजमतुल्लाह उमरजई की गेंद छक्का जड़ दिया
चौथी गेंद - रोहित ने अजमतुल्लाह उमरजई की गेंद छक्का ठोका दिया
पांचवीं गेंद - रोहित ने अजमतुल्लाह उमरजई की गेंद पर एक रन लिया
छठी गेंद - जायसवाल ने अजमतुल्लाह उमरजई की गेंद पर एक रन बनाया
दूसरा सुपर ओवर
भारत ने बनाए 11 रन
पहली गेंद - रोहित शर्मा ने फरीद अहमद की गेंद छक्का जड़ दिया
दूसरी गेंद - रोहित शर्मा ने फरीद अहमद की गेंद चौका जमा दिया
तीसरी गेंद - रोहित शर्मा ने फरीद अहमद की गेंद एक रन बनाया
चौथी गेंद - फरीद अहमद ने रिंकू सिंह को आउट कर दिया
पांचवीं गेंद - रोहित शर्मा रनआउट हो गए
अफगानिस्तान ने बनाया सिर्फ 1 रन
पहली गेंद - रवि बिश्नोई ने मोहम्मद नबी को रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट कराया
दूसरी गेंद - करीम जनत ने रवि बिश्नोई की गेंद एक रन बनाया
तीसरी गेंद - रवि बिश्नोई ने रहमनुल्लाह गुरबाज को रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट कराया

