राम मंदिर बनने से खुश हुआ पाकिस्तानी क्रिकेटर, भगवा झंडा उठाकर बोला 'जय श्रीराम'
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनकर लगभग तैयार हो गया है। आने वाली 22 जनवरी को मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम रखा गया है। राम मंदिर के बनने के बाद भारत ही नहीं बल्कि पूरा विश्व राम नाम के रस में डूबता हुआ नजर आ रहा है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आयोध्या में तैयारियां तेजी से चल रही हैं। यही नहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी जय श्रीराम के नारे लगे हैं। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर काफी खुश हैं,
क्रिकेट के भगवान Sachin Tendulkar हुए डीप फेक वीडियो का शिकार, पोस्ट शेयर कर जाहिर की चिंता

वह लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।अब उन्होने एक और पोस्ट शेयर किया है। दानिश कनेरिया ने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट शेयर की है, उसमें वह भगवा झंडा लिए दिख रहे हैं ।साथ ही उन्होंने लिखा, हमारे राजा श्रीराम का भव्य मंदिर है तैयार, अब सिर्फ 8दिन का है इंतजार । बोलो जय जय श्री राम!दानिश कनेरिया धर्म से एक हिंदू है, लेकिन वह पाकिस्तान के नागरिक हैं।
T20 प्रारूप में Sikandar Raza ने बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे

यही नहीं उन्होंने पाकिस्तान के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट भी खेला है। दानिश कनेरिया हिंदु होने की वजह से पाकिस्तान में भेदभाव झेले हैं।उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया था कि कैसे पाकिस्तान की नेशनल टीम में उनके साथ भेदभाव किया जाता था,
भारत दौरे पर खलबली मचाएंगे James Anderson, हासिल करेंगे टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धि

उन पर धर्म बदलने का दबाव डाला था। दानिश कनेरिया ने पिछले दिनों ही एक भारतीय न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में खुद को पक्का सनातनी बताया था। दानिश कनेरिया ने यह भी कहा था कि उनके लिए उनका धर्म काफी अहम है।

हमारे राजा श्रीराम का भव्य मंदिर है तैयार,
— Danish Kaneria (@DanishKaneria61) January 14, 2024
अब सिर्फ 8 दिन का है इंतजार!
बोलो जय जय श्री राम। pic.twitter.com/poojMBb7U4

