Samachar Nama
×

MS Dhoni के नए लुक  ने मचाई धूम,  सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें  

ms dhoni new hairstyle alam hakim--1 6

जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क।।   पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों   मैदान से दूर हैं लेकिन वह अपने  न्यू हेयरस्टाइल को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल  महेंद्र सिंह धोनी के नए लुक की तस्वीरें  सोशल मीडिया पर  जमकरछाई हुई हैं। धोनी  का नया लुक जमकर वायरल हो रहा है और साथ ही फैंस  को  भी काफी  भा रहा है।  

IND vs SL: बर्थडे पर इस श्रीलंकाई गेंदबाज का रिकॉर्ड प्रदर्शन, फिरकी से मचाया धमाल

ms dhoni new hairstyle alam hakim--1 6

महेंद्र सिंह धोनी    के नए लुक की तस्वीरें   शुक्रवार को  हेटर स्टाइलिस्ट  आलिम हकीम ने  शेयर की हैं।  वैसे आपको बता दें कि महेंद्र  सिंह धोनी   अब तक कई बार अपने हेयरस्टाइल को लेकर चर्चा में रहे हैं।   अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत में   धोनी के  काफी लंबे बाल थे  और उनका यह  लुक  भी फैंस के  बीच चर्चा  में रहा  और इसके बाद  से धोनी ने लगातार अपनी हेयरस्टाइल बदली है।
Tokyo Olympics से आई भारत के लिए खुशख़बरी, स्टार बॉक्सर  ने देश का दूसरा पदक किया पक्का

ms dhoni new hairstyle alam hakim--1 6

बता दें कि धोनी का  भारतीय क्रिकेट में काफी योगदान रहा  है। उनकी कप्तानी में ही भारतीय टीम ने  2007 टी  20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप और   2013  में चैंपियंस  ट्रॉफी का खिताब जीता  था।  महेंद्र सिंह धोनी ने  पिछले साल यानि   15 अगस्त 2020 को  अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था।

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ भारत ने पहली बार  कैसे गंवाई टी 20 सीरीज , सामने आए  ये 5 कारण   

Mahendra Singh Dhoni Might Not Be Selected in South Africa Squad अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद भी महेंद्र  सिंह धोनी आईपीएल में सक्रीय हैं ।  धोनी की कप्तानी  में चेन्नई सुपरकिंग्स  आईपीएल  2021 के दूसरे चरण में मैदान पर उतरेगी। कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल 2021 सीजन  पूरा नहीं हो सका था और मई  में स्थगितकरना पड़ा था। आईपीएल  के 14 वें सीजन के बचे हुए मैचों का आयोजन   यूएई में  कराने  का फैसला बीसीसीआई ने लिया है।

MS Dhoni Talks About His Future Plans In Press Meet

Share this story