Samachar Nama
×

 मुंबई में बन रहा MS Dhoni का आलीशान महल,  घर के सामने से दिखेगा अरब सागर
 

MS Dhoni

स्पोर्टस न्यूज डेस्क।  टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी  अपनी  लग्जरी लाईफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। धोनी का रांची में एक आलीशान फॉर्महाउस  है जिसका  नाम कैलाशपति है।  धोनी अपने  परिवार के साथ  फॉर्महाउस पर रहते हैं। ख़बरों में यह बात रही है कि   महेंद्र सिंह धोनी   मुंबई में  भी अपना आलीशान  घर बनवा रहे हैं।

IND vs ENG घुटने से बहता रहा खून, फिर भी इंग्लिश गेंदबाज ने नहीं छोड़ा मैदान, अपने जज्बे से जीता सबका दिल
 


Sakshi Dhoni

पत्नि साक्षी ने  इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर  करके पिछले साल बताया  था कि  उनके घर का काम  पूरे जोरों शोरों से चल रहा है। आर्किटेक्ट डिजाइनर  शांतनु गर्ग  ने  धोनी के नए घर को डिजाईन किया है। मुंबई में बना  रहा   धोनी का यह महल भी  कैलाशपति   फॉर्महाउस की तरह  कई सुविधाओं से युक्त होगा। बता दें कि  धोनी के रांची  स्थित  फॉर्म हाउस पर   स्वीमिंग पूल से लेकर इंडोकर स्टेडियम  और जिम जैसी सुविधाएं मौजूद  हैं।

IND vs ENG इंग्लिश ओपनर ने मैदान पर की ऐसी हरकत, आगबबूला हो उठे कप्तान Kohli, देखें  VIRAL VIDEO

Sakshi Dhoni

गौरतलब हो कि महेंद्र सिंह धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।  लेकिन  संन्यास के बाद भी वह आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं।    महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल  2021 के दूसरे चरण के तहत भी अपना जलवा दिखाएंगे। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल 2021 सीजन को मई में बीच में ही स्थगित कर दिया गया था ।
VIDEO ना कोई जश्न , ना दिया कोई रिएक्शन,  अंग्रेजों के होश उड़ाने के बाद बदले तेवरों में नजर आए Jasprit Bumrah  
 

MS Dhoni

टूर्नामेंट की बाकी बचे हुए मैच अब यूएई में होने जा  रहे हैं। बता दें कि  महेंद्र सिंह धोनी की गिनती  दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में होती है ।  धोनी की कप्तानी में ही भारत ने आईसीसी  की तीन बड़ी ट्रॉफी जीती हैं।  धोनी की कप्तानी में भारत ने  साल  2007 में टी 20 विश्व कप ,  2011 में वनडे विश्व कप और  साल  2013 में चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया था।

MS Dhoni

Share this story