IPL 2025 में MS Dhoni तबाही मचाने को तैयार, ये तीन रिकॉर्ड ध्वस्त कर मचा देंगे तहलका
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। 43 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी पर आईपीएल 2025 में सबकी नजरें टिकी रहने वाली हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के इस धाकड़ खिलाड़ी का आईपीएल 2025 करियर का आखिरी सीजन साबित हो सकता है। धोनी इस सीजन को दमदार प्रदर्शन से यादगार बना सकते हैं। साथ ही उनके पास तीन बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका रहेगा। धोनी अगर आईपीएल के 18 वें सीजन में अर्धशतक लगाने में सफल रहते हैं तो वह आईपीएल इतिहास में 50 प्लस स्कोर बनाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगे।
टीम से ड्रॉप होने के बाद भी नहीं सुधरे Babar Azam, इस मैच में फ्लॉप होकर कटाई अपनी नाक
ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट के नाम है, उन्होंने 2013 में 41 साल और 181 दिन की उम्र में आरसीबी के खिलाफ 85* रनों की पारी खेली थी। धोनी के पास चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का मौका है। फिलहाल यह रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम है, जिन्होंने सीएसके के लिए 4687 रन बनाए हैं।
IPL से भी पहले IND vs ENG टेस्ट सीरीज को लेकर हुई बड़ी भविष्यवाणी, जानिए किस टीम को मिलेगी जीत
वहीं महेंद्र सिंह धोनी 4669 रन बना चुके हैं, सुरेश रैना को पीछे करने के लिए धोनी को बस 18 रन की दरकार रहेगी। आईपीएल में धोनी बतौर विकेटकीपर एक महारिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। धोनी ने अब तक 190 डिस्मिसल आईपीएल में किए हैं।
IPL 2025 मुंबई इंडियंस को अचानक बदलना पड़ा कप्तान, हार्दिक की जगह सूर्या को मिली कमान
अगर वह आगामी सीजन में 10 कैच लेने में सफल रहते हैं तो वो टूर्नामेंट के इतिहास में 200 डिस्मिसल करने वाले पहले विकेटकीपर बन जाएंगे। वह 200+ शिकार करने वाले एकमात्र खिलाड़ी बन सकते हैं। धोनी की गिनती दुनिया के महान विकेटकीपरों में होती है और विकेट के पीछे वह काफी शातिर भी नजर आते हैं।