MS Dhoni ने मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी को मारा बैट से, लाइव मैच में देखने को मिली ये घटना, देखें
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। आईपीएल 2025 की शुरुआत चेन्नई सुपरकिंग्स ने शानदार अंदाज में की। सीएसके ने अपने पहले ही मैच में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया।चेन्नई सुपरकिंग्स की जीत में धोनी को बल्ले से कमाल दिखाने का मौका तो नहीं मिला लेकिन उन्होंने बल्ला चलाया जरूर वो भी मुंबई इंडियंस के एक खिलाड़ी पर, जिसका वीडियो वायरल हो गया है।
IPL 2025 ईशान किशन ने बल्ले से मचाई तबाही, तूफानी शतक जड़ टीम इंडिया के लिए ठोक दिया दावा
मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने विकेटकीपिंग में तो कमाल किया, लेकिन वह बल्ले से जलवा दिखाने में जरूर सफल नहीं हुए हैं।वहीं इसके अलावा उन्होंने मुंबई इंडियंस के एक खिलाड़ी को बल्ले से माराकर सुर्खियां लूटी।मैच में चेन्नई की जीत के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिलाने लगे। इस दौरान धोनी भी मुंबई के खिलाड़ियों से बात कर रहे थे और हाथ मिला रहे थे, लेकिन तभी उनके सामने मुंबई इंडियंस के गेंदबाज दीपक चाहर निकले।
IPL 2025 पहले ही मैच में हिटमैन रोहित शर्मा हुए फ्लॉप, दर्ज हो गया शर्मनाक रिकॉर्ड
चाहर ने धोनी के सामने कुछ कहा और धोनी ने तुरंत बल्ला उठाते हुए उन पर चला दिया।लेकिन धोनी ने ऐसा गुस्से में नहीं बल्कि मजाक में किया। गौरतलब हो कि इससे पहले दीपक चाहर लगातार 7 सीजन तक चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा थे, जहां उन्होंने धोनी की कप्तानी में काफी मैच खेले।
महेंद्र सिंह धोनी के साथ इस वजह से उनकी अच्छी खासी दोस्ती है।आईपीएल 2025 में दीपक चाहर मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं और इस वजह से वह धोनी के खिलाफ मैच भी खेले हैं।मेगा ऑक्शन के बाद आईपीएल 2025 में कई टीमें बदली हुई नजर आ रही हैं।