Samachar Nama
×

IPL 2025 रोहित शर्मा के लिए काल बनता है ये घातक गेंदबाज, 8 बार कर चुका है आउट
 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। पहले ही मैच में केकेआर और आरसीबी की टक्कर होगी। इसके बाद कई रोमांचक मैच देखने को मिलेंगे। इस बार के सीजन में रोहित शर्मा पर भी नजरें रहने वाली हैं। दरअसल रोहित शर्मा को एक गेंदबाज खासा परेशान कर सकता है, जो उनके लिए काल बनता है,

 भारत या पाकिस्तान, कौन सी क्रिकेट टीम है बेहतर, PM Modi ने दिया जवाब, बताया बेस्ट फुटबॉलर का नाम
 

https://samacharnama.com/

यह गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि केकेआर के स्टार ऑलराउंडर सुनील नरेन हैं। स्पिन गेंदबाजी करने वाले सुनील नरेन अब तक आईपीएल में रोहित शर्मा को 8 बार पवेलियन भेज चुके हैं। यह किसी भी गेंदबाज द्वारा किसी एक बल्लेबाज को सबसे ज्यादा बार आउट करने का रिकॉर्ड है।

सचिन की इंडिया मास्टर्स ने जीता खिताब, फाइनल में धोनी के चहेते ने मचाया धमाल, जानिए मैच का हाल
 

https://samacharnama.com/

हिटमैन कहे जाने वाले रोहित शर्मा का सुनील रनरेन के खिलाफ रिकॉर्ड निराशा जनक है। हिटमैन ने नरेन के खिलाफ 17.87 के औसत से रन बनाए हैं। रोहित शर्मा ने अपनी 21 पारियों में 134 गेंदों का सामना करते हुए 106.71 की स्ट्राइक रेट से केवल 141 रन बनाए हैं।

https://samacharnama.com/

इस दौरान ही नरेन ने उन्हें आठ बार आउट भी किया है। रोहित शर्मा सुनील नरेन के खिलाफ अब तक दो ही छक्के लगा पाए हैं। रोहित के मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम से काफी परिचित हैं। यह मुंबई इंडियंस का घरेलू मैदान है। लेकिन हैरानी होती है कि नरेन ने यहां भी रोहित को परेशान किया है। वानखेड़े में रोहित नरेन के खिलाफ पांच बार आउट हुए हैं। सुनील नरेन आईपीएल में अब तक काफी सफल रहे हैं। सुनील नरेन  ने 77 आईपीएल मैच में 6.73 की शानदार इकॉनमी रेट से अब तक 180 विकेट झटके हैं। दूसरी ओर रोहित ने 257 आईपीएल मैचों में  29.72 की औसत से 6,628 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 43 अर्धशतक और दो शतक लगाए हैं। आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस और केकेआर की भिड़ंत 31 मार्च को होनी है।

https://samacharnama.com/

Share this story

Tags