IPL 2022 जानिए क्यों CSK ने Dhoni से ज्यादा पैसे खर्च करके रिटेन किया Ravindra Jadeja को
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स ने चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है। चेन्नई ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी,रविंद्र जडेजा, रितुराज गायकवाड़ और मोईन अली को रिटेन किया है।चेन्नई सुपरकिंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी से ज्यादा रविंद्र जडेजा को तवज्जो दिया है ।
IPL 2022 सबसे महंगे रिटेन हुए ये तीन खिलाड़ी, विराट-धोनी भी रह गए पीछे

सीएसके ने पहले खिलाड़ी के रूप में रविंद्र जडेजा को 16 करोड़ खर्च करके रिटेन किया है। वहीं महेंद्र सिंह धोनी को दूसरे खिलाड़ी के रूप में रिटेन किया है । धोनी को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 12 करोड़ खर्च करके अपने साथ बनाए रखा है। इसके अलावा तीसरे खिलाड़ी के रूप में मोईन अली को रिटेन किया है जिन पर 8 करोड़ खर्च किए गए हैं।
IPL 2022 के लिए किस टीम ने किन खिलाड़ियों को किया रिटेन, यहां देखें पूरी लिस्ट

वहीं रितुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ खर्च करके चौथे खिलाड़ी के रूप में रिटेन किया गया है। बता दें कि नियम के मुताबिक हर टीम को चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति थी। सीएसके ने तीन भारतीयों और एक विदेशी खिलाड़ी को रिटेन किया है।बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग्स ने यह जाहिर कर दिया है कि रविंद्र जडेजा महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। वैसे भी महेंद्र सिंह धोनी के लिए आईपीएल का अगला सीजन आखिरी साबित हो सकता है। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल से भी संन्यास ले सकते हैं ।
IND vs NZ दिग्गज ऑलराउंडर ने बताया, Virat के लिए दूसरे टेस्ट की Playing XI से बाहर होगा ये खिलाड़ी

चेन्नई सुपरकिंग्स के अगले कप्तान के रूप में रविंद्र जडेजा को ही देखा जा रहा है। रविंद्र जड़ेजा लंबे वक्त से चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा हैं। जडेजा सीएसके के अनुभवी खिलाड़ी हैं और वह धोनी के बाद कप्तान बनने का दम भी रखते हैं।बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग्स ने चार खिलाड़ियों रिटेन किया, साथ ही कई बड़े खिलाड़ी को बाहर किया है , जिनमें सुरेश रैना जैसा बड़ा नाम भी शामिल है।

The @ChennaiIPL retention list is out! 👌
— IndianPremierLeague (@IPL) November 30, 2021
Take a look! 👇#VIVOIPLRetention pic.twitter.com/3uyOJeabb6

