Samachar Nama
×

IPL 2021 MS Dhoni ने धांसू रिकॉर्ड किया अपने नाम,  Dinesh Karthik को छोड़ा पीछे
 

ms dhoni

 क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। चेन्नई सुपरकिंग्स  आईपीएल 2021  में  शानदार   प्रदर्शन करके प्लेऑफ की  दावेदारी मजबूत कर चुकी है। बीते दिन ही  धोनी की अगुवाई वाली टीम ने केकेआर को मात देने का काम किया । चेन्नई सुपरकिंग्स जीत के साथ ही  16 अंक लेकर   प्वाइंट्स टेबल में टॉप  पर पहुंच  गई है।

IPL 2021 RCB खिलाड़ियों की इन हरकतों से खुश नहीं Michael Vaughan, विराट की टीम पर कसा तंज

ms dhoni

महेंद्र सिंह धोनी ने केकेआर के खिलाफ  खेले गए बीते दिन के मैच में  खेलते हुए धांसू रिकॉर्ड भी  अपने नाम कर लिया। धोनी ने बीते दिन खेले गए  मैच में     विकेट के पीछे वेंकटेश  अय्यर और दिनेश कार्तिक के कैच लपके, जिसके साथ ही उनके नाम  आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच लपकने  का रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

IPL 2021 जानिए कब-कहां खेला जाएगा SRH vs RR का मैच और कैसे देख सकते हैं LIVE
 


DHONI---1-1-11--

इस दौरान      यह संयोग था कि धोनी ने केकेआर के पूर्व कप्तान दिनेश  कार्तिक को  आउट करके  आईपीएल में  एक कीपर द्वारा सर्वाधिक कैच लेने के मामले में    उन्हें   पीछे छोड़ा है। महेंद्र सिंह धोनी के नाम अब तक सर्वाधिक 116  कैच  लेने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है ।उनके बेहद करीबी  कार्तिक हैं जिन्होंने 115 कैच लपके हैं।

Video विकेट लेने के बाद गुस्से में आपा खो बैठा Mumbai Indians का  ये स्टार गेंदबाज, मैदान  पर की ऐसी हरकत

DHONI-CSK

महेंद्र  सिंह धोनी के नाम  आईपीएल में एक विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक स्टंप 39    का रिकॉर्ड  और  टूर्नामेंट में एक कीपर द्वारा सर्वाधिक  खिलाड़ियों  का शिकार करने  115 का रिकॉर्ड भी है।   बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने इस सीजन के तहत बल्ले से भले ही  शानदार प्रदर्शन ना किया  लेकिन   अपनी टीम को  खिताब का दावेदार बना दिया है। धोनी की कप्तानी में अब तक सीएसके ने  तीन बार खिताब अपने नाम किया है।     चेन्नई सुपरकिंग्स अब अपने चौथे  खिताब की दावेदारी कर रही है।

DHONI-CSK

Share this story