Samachar Nama
×

IND VS NZ न्यूजीलैंड के खिलाफ टी 20 सीरीज में 3 बड़े रिकॉर्ड्स पर कब्जा करेंगे हिटमैन

ROHIT1011-1

 क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।  भारत और न्यूजीलैंड के  बीच  17 नवंबर से  तीन टी 20 मैचों की  सीरीज खेली जाएगी।   इस सीरीज   में रोहित शर्मा    कप्तानी  करते हुए   नजर आएंगे। वैसे न्यूजीलैंड के खिलाफ टी 20 सीरीज में रोहित शर्मा की  निगाहें  तीन बड़े रिकॉर्ड्स पर  रहने वाली हैं।
IND vs NZ जयपुर से Rohit Sharma का निकला पुराना कनेशन, यहीं करेंगे कप्तानी का डेब्यू
 

ROHIT1011-1
पहला -   रोहित शर्मा  (3038 रन)अगर टी 20 सीरीज में 190 रन बना लेते हैं तो वह    टी 20 अंतर्राष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली  (3227 रन)को पछाड़कर पहले नंबर पर पहुंच जाएंगे।  इस मामले में वह कीवी   बल्लेबाज मार्टिन  गुप्टिल (3147) को टक्कर देंगे।

IND vs NZ क्या Venkatesh Iyer को गेंदबाजी ऑलराउंडर के तौर  तैयार किया जाएगा, जानें कप्तान  रोहित का जवाब 
 

ROHIT1011-1

दूसरा रिकॉर्ड -  रोहित शर्मा  अगर टी 20 सीरीज में तीन छक्के जड़ने में सफल   हो जाते हैं तो वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में  450 छक्के पूरे कर लेंगे।    रोहित यह कारनामा करने वाले भारत के पहले और दुनिया के तीसरे क्रिकेटर बन जाएंगे।वेस्टइंडीज के क्रिस गेल 553 छक्के और शाहिद अफरीदी 476 छक्के के सात सबसे आगे हैं।

Ashes 2021-22  पहले दो टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का हुआ ऐलान , T20 WC का हीरो हुआ बाहर
ROHIT1011-1

तीसरा रिकॉर्ड  - रोहित शर्मा  10 छक्के जड़ते ही  टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 150  छक्के पूरे कर लेंगे । मार्टिन  गुप्टिल के बाद इस  आंकड़े तक पहुंचने वाले दूसरे खिलाड़ी बनेंगे।बता दें कि रोहित शर्मा के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है क्योंकि वह  टी 20 सीरीज में     टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगे। विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित शर्मा को भारत का नियमित  टी 20 कप्तान बना दिया गया है। रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के  खिलाफ बतौर कप्तान डेब्यू करने वाले हैं। हालांकि इससे पहले विराट कोहली की  गैरमौजूदगी में रोहित  शर्मा  टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं।

ROHIT1011-1

Share this story