Samachar Nama
×

IND vs NZ Ajaz Patel को प्लेयर ऑफ द मैच न चुने जाने पर हुआ बवाल ,  फैंस का फूटा गुस्सा 
 

Ajaz-Patel-mumbai

क्रिकट न्यूज़ डेस्क।। भारत ने दूसरे और  आखिरी टेस्ट मैच में  न्यूजीलैंड को 372 रनों से मात देने का काम किया। न्यूजीलैंड  की टीम ने सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। मुकाबले की एक   पारी में 10 विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के गेंदबाज  एजाज पटेल को मैन ऑफ द मैच ना चुने जाने पर बवाल हो गया है।

IND vs NZ न्यूजीलैंड को मात देने का टीम इंडिया को मिला फायदा, बनी दुनिया की नंबर 1 टेस्ट टीम
 


दरअसल   मुंबई टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाले मयंक अग्रवाल  को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया और  आर अश्विन को प्लेयर ऑफ द  सीरीज चुना गया।  एजाज पटेल ने भारत के खिलाफ पहली पारी में 10 विकेट लिए थे।  मुंबई  में जन्मे  इस गेंदबाज को मैन ऑफ द मैच का  खिताब नहीं दिया गया ।दुनियाभर के क्रिकेट फैंस और भारत के लोग भी  इस बात पर सवाल खड़े कर रहे हैं कि एजाज को ये खिताब क्यों नहीं दिया गया।

IND vs NZ टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत पर  सचिन, सहवाग जैसे तमाम दिग्गजों ने जानिए क्या कहा

लोग एजाज को अवॉर्ड ना दिए जाने पर जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एजाज पटेल ने  भारत के खिलाफ मुंबई   टेस्ट   की पहली पारी में  दस विकेट लेने के साथ ही बड़ी उपलब्धि  अपने नाम की थी।   एजाज पटेल    इंग्लैंड के जिम लेकर  और अनिल कुंबले की बराबरी पर पहुंचे थे।

IND VS NZ टीम इंडिया की जीत के बाद जानिए World Test Championship की Points table का हाल


न्यूजीलैंड के खिलाड़ी Ajaz Patel ने मुंबई में जन्म लिया और मुंबई में ही रचा इतिहास, कही मैच के बाद दिल छू लेने वाली बातें

एजाज पटेल ने भारत के खिलाफ एक पारी में दस विकेट लेने का कारनामा किया। वहीं जिम लेकर  ने 1956 में  ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में यह कमाल  किया था। वहीं अनिल कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में यह कारनामा किया था। एजाज पटेल के प्रदर्शन से दुनिया   भर के पूर्व क्रिकेटर प्रभावित हुए हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाड़ी Ajaz Patel ने मुंबई में जन्म लिया और मुंबई में ही रचा इतिहास, कही मैच के बाद दिल छू लेने वाली बातें


 


 



 

Share this story