Samachar Nama
×

Ind vs NZ 1st Test कानपुर टेस्ट में लंच तक भारत ने गंवाया एक विकेट, स्कोर 82 रन

Ind vs NZ 1st Test

 क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।  भारत और न्यूजीलैंड  के बीच कानपुर में  पहला टेस्ट मैच खेला  जा रहा है। ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा  रहे इस मैच के  तहत  कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। ख़बर लिखे जाने तक भारत ने पहले दिन लंच तक 29 ओवर में एक विकेट खोकर 82 रन बना लिए हैं।

KL Rahul बनेंगे इस IPL टीम के कप्तान, पंजाब किंग्स के लिए तगड़ा झटका

शुभमन गिल (52) और चेतेश्वर पुजारा (15) नाबाद हैं।  टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत   शुभमन गिल और   मयंक अग्रवाल की  ओपनिंग जोड़ी ने की । भारत  को पहला  झटका  आठवें ओवर में   लगा , जब मयंक अग्रवाल   28 गेंदों में  12 रन बनाकर  काइल जैमीसन की गेंद पर टॉल ब्लंडेल को  कैच देकर आउट  हुए।

IND vs NZ टीम इंडिया के लिए अब इस घातक बल्लेबाज ने  किया डेब्यू,  बल्ले से ढाहएगा जमकर  कहर
 

भारत  ने  17 वें ओवर में अपनी पारी के पचास रन पूरे किए। शुभमन गिल ने भारत के लिए    शानदार प्रदर्शन करते हुए 81 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। इस दौरान  उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी में   5 चौके और एक छक्का जड़ा। शुभमन गिल   ने टेस्ट करियर का चौथा अर्धशतक लगाया।

IND Vs NZ 1st Test कानपुर टेस्ट में कप्तान रहाणे ने उतारी ये Playing XI, एक खिलाड़ी का  डेब्यू
 

कानपुर टेस्ट मैच के तहत   अजिंक्य रहाणे तीन स्पिनर और दो तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरे हैं। साथ  ही रहाणे ने  श्रेयस अय्यर को डेब्यू का मौका दिया है।  भारत की कॉम्बिनेशन की  तरह ही न्यूजीलैंड भी मैदान में हैं। भारत ने  तेज गेंदबाजों में   उमेश यादव और ईशांत शर्मा को मौका दिया है., वहीं  न्यजूीलैंड ने  टिम साऊदी और  काइली जैमीसन को  खिलाया है। भारत ने  स्पिनर केरूप में   अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा और आर अश्विन को टीम में रखा है। भारत की निगाहें टेस्ट सीरीज में जीत के साथ आगाज करने  पर होंगी।

Share this story