Samachar Nama
×

Virat Kohli के रेस्टोरेंट में हो रहा भेदभाव, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
 

t20 world cup virat kohli

 क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के वन 8 कम्यून  रेस्टोरेंट पर  LGBTQ+ समुदाय  के लोगों को  एंट्री  नहीं देने का आरोप लगा है। इस   मामले पर  सोशल मीडिया पर लोगों ने विराट कोहली को आड़े हाथों लिया है। बता दें कि विराट कोहली  वन8  कम्यून रेस्टोरेंट की    ब्रॉन्च पुणे, दिल्ली और कोलकाता में हैं।

IPL 2022 हुई बड़ी भविष्यवाणी, Virat Kohli के बाद ये खिलाड़ी होगा RCB का नया कप्तान
 


Virat kohli T20 SAD

इस मामले में विराट कोहली की ओर से कोई  प्रतिक्रिया नहीं आई है। यस, वी एक्जिस्ट नाम के इंस्टाग्राम  अकाउंट से पोस्ट किया गया,  जिसमें कहा गया कि  LGBTQ+ मेहमानों को विराट कोहली के रेस्टोरेंट  में नो एंट्री , विराट कोहली पुणे,  दिल्ली और कोलकाता  में वन 8 कम्यून  नाम से  रेस्टोरेंट चलाते हैं।

IND VS NZ T20 सीरीज में Virat Kohli का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकता है यह धाकड़ कीवी बल्लेबाज

Virat Kohli

उनकी जोमेटो लिस्टिंग में कहा गया है कि , स्टैग के लिए  रेस्टोरेंट में एंट्री नहीं है।पोस्ट में  आगे लिखा गया,  हमने  2 सप्ताह  पहले उन्हें मैसेज किया। उनका कोई जवाब नहीं आया। हमने रेस्टोरेंट की पुणे ब्रांच से संपर्क किया, उन्होंने फोन पर बताया कि रेस्टोरेंट में केवल सिसजेंडर, विषमलैंगिक जोड़ों या सिसजेंडर महिलाओं के समूहों की ही एंट्री है।

T20 World Cup 2022 की शुरुआत होगी 16 अक्टूबर से, जानिए कब और कहां खेला जाएगा फाइनल 

VIrat t20

 समलैंगिक जोड़े या समलैंगिक पुरुषों के समूहों की एंट्री नहीं। इसके अलावा   पोस्ट में बताया गया कि  ट्रांस महिलाओं की  रेस्टोरेंट में अनुमति उनके कपड़ों पर निर्भर है।इसके अलावा  इस पोस्ट पर कई और बातें कहीं गई हैं। बता दें कि  विराट कोहली   इन दिनों मैदान से दूर हैं।टी 20 विश्व कप के बाद उन्हें आराम दिया गया है।विराट कोहली ने  भारत की टी 20 कप्तानी छोड़ दी है।

Virat Kohli

A post shared by Yes, We Exist (@yesweexistindia)

Share this story