Samachar Nama
×

क्या MS Dhoni ने IPL से संन्यास के दिए संकेत, 17 वें सीजन से पहले सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट 
 

GT vs CSK: क्या गुजरात के खिलाफ मैच में नहीं दिखेगा MS Dhoni का जलवा? जानें सीएसके के सीईओ का जवाब

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान और महान खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर बहुत कम ही सक्रीय रहते हैं। लेकिन आईपीएल 2024 के सीजन से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके तहलका मचा दिया है। साथ ही सवाल यह भी उठ गया है कि क्या महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2024 के साथ ही लीग क्रिकेट से भी संन्यास ले लेंगे।

  अश्विन बनाम नाथन लियोन, कौन है बेस्ट, Joe Root ने दिया ये जवाब
 

dhoni-1-1-1111111111.JPG

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से तो संन्यास ले ही चुके हैं, अब आईपीएल को भी अलविदा कह सकते हैं। धोनी ने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा- ‘वह नए सीजन और नए रोल का और इंतजार नहीं कर सकते, जुड़े रहिए…’

IND vs ENG 5th Test  अश्विन के 100वें टेस्ट से जुड़ा कनेक्शन, 147 के इतिहास में तीसरी बार होगा ऐसा
 

IPL 2022 Dhoni--11111111

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2024 का बेसब्री से इंतेजार कर रहे हैं और यह उनके लिए आखिरी सीजन साबित हो सकता है।गौरतलब हो कि महेंद्र सिंह धोनी ने पिछली बार 2023 में चेन्नई सुपरकिंग्स को खिताब दिलवाया था।

IND vs ENG आखिरी टेस्ट मैच में मौसम बिगाड़ सकता है खेल, धर्मशाला से आया ये अपडेट
 

IPL 2023: MS Dhoni केकेआर के खिलाफ 14 मई को चेपॉक में खेलेंगे अपना आखिरी आईपीएल, CSK अधिकारी ने की पुष्टि

चेन्नई सुपरकिंग्स 5 वीं बार चैंपियन बनने के बाद धोनी से संन्यास पर सवाल पूछा गया था तो  उन्होंने कहा था कि , संन्यास की घोषणा के लिए इससे शानदार मंच नहीं हो सकता लेकिन मैं अभी अपने फैन्स के लिए यह लीग खेलना जारी रखना चाहता हूं।आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी सफल कप्तान तो रहे  ही हैं,साथ ही उनका निजी प्रदर्शन भी शानदार रहा है।आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी अब तक 250 मैचों की 218 पारियों में खेलते हुए 5082 रन बनाए हैं।इस दौरान उनका औसत 38.79 और स्ट्राइक रेट 135.92 का रहा है। इस दौरान धोनी ने 24 अर्धशतक लगाए हैं।

mahendra singh dhoni birthday astro predictions on his birthday 

Share this story

Tags