Samachar Nama
×

IPL में इस टीम के खिलाफ धोनी का जमकर चलता है बल्ला, आंकड़े देख होंगे हैरान
 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। आईपीएल 2025 में महेंद्र सिंह धोनी का जलवा देखने को मिल सकता है। सीजन 18 की शुरुआत आरसीबी और केकेआर के मैच से होगी जो 22 मार्च को खेला जाएगा। वहीं 23 मार्च को मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स से होने वाला है, जहां सबकी नजरें धोनी पर होंगी। धोनी के लिए आईपीएल 2025 आखिरी सीजन साबित हो सकता है।

IPL से भी पहले IND vs ENG टेस्ट सीरीज को लेकर हुई बड़ी भविष्यवाणी, जानिए किस टीम को मिलेगी जीत
 

https://samacharnama.com/

वैसे हम यहां गौर कर रहे हैं कि किस टीम के खिलाफ धोनी का बल्ला जमकर चलता है। गौर किया जाए तो महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक आईपीएल में आरसीबी के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। धोनी ने आरसीबी के खिलाफ अभी तक 36 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 39.27 के औसत से कुल 864 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट जहां 141.87 का रहा है तो वहीं 4 अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली हैं।

IPL 2025 मुंबई इंडियंस को अचानक बदलना पड़ा कप्तान, हार्दिक की जगह सूर्या को मिली कमान 
 

https://samacharnama.com/

धोनी का आरसीबी के खिलाफ बेस्ट स्कोर नाबाद 84 रनों का रहा है। वहीं इसके बाद धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बल्ले से सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। मुंबई की टीम के खिलाफ धोनी 36 मैचों में खेलते हुए 768 रन बनाने में सफल रहे हैं,  जिसमें उनका औसत 36.57 का रहा है।धोनी के ओवर ऑल आईपीएल करियर की बात करें तो शानदार रहा है।

IPL 2025 से पहले धोनी ने फिर दिखाया हेलिकॉप्टर शॉट, गगनचुंबी छक्का जड़ लूटी महफिल, देखें वीडियो
 

https://samacharnama.com/

कैप्टन कूल कहे जाने वाले धोनी ने कुल 264 मैच खेले हैं। धोनी ने इस दौरान 39.12 के औसत से कुल 5243 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 24 अर्धशतकीय पारियां जहां देखने को मिली हैं। वहीं उनका स्ट्राइक रेट 137.54 का रहा है। यही नहीं धोनी ने आईपीएल में जहां 363 चौके लगाए हैं, तो वहीं 252 छक्के भी उड़ाए हैं।

https://samacharnama.com/

Share this story

Tags