Samachar Nama
×

CPL 2021 Chris Gayle ने   जड़ा ऐसा छक्का, ड्रेसिंग रूम का शीशा हुआ चकनाचूर, देखें VIDEO
 

CPL 2021 Chris Gayle

 स्पोर्टस न्यूज डेस्क । कैरेबियन प्रीमियर लीग का आगाज गुरुवार से हो गया है। टूर्नामेंट में धाकड़  बल्लेबाज क्रिस गेल ने  सेंट किट्स एंड नेविस  पैट्रियट्स के लिए वापसी की । क्रिस गेल टूर्नामेंट  के पहले दिन ही  अपने शानदार छक्के की वजह से चर्चा में   आ गए हैं।

Ind vs Eng 3rd Test  लंच तक भारत की दूसरी पारी  का स्कोर  1 विकेट खोकर 34 रन


CPL 2021 Chris Gayle

गेल ने   जेसन होल्डर की गेंद पर ऐसा  छक्का लगाया  कि उन्होंने ड्रेसिंग रूम का कांच तक तोड़ दिया। क्रिस गेल के वीडियो को  सीपीएल 2021 के आधिकारिक  ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है। बता दें कि   पिछले सीजन में खराब प्रदर्शन  के बाद   सेंट किट्स एंड   नेविस  पैट्रियट्स ने इस सीजन के लिए गेल को अपने साथ जोड़ा है।

IND vs ENG Ravindra Jadeja ने रचा  इतिहास, ऐसा करने वाले  सिर्फ दूसरे भारतीय
 


CPL 2021 Chris Gayle

पिछले सीजन में टीम का खराब प्रदर्शन रहा था और वह 10 मैचों में सिर्फ एक ही जीत सकी थी। गेल  के टीम  के आते सही  इस बार     सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स  ने  टूर्नामेंट का  धमाकेदार आगाज किया है। पहले ही मैच में    बारबाडोस  रॉयल्स को  21 रनों से   मात देने का काम किया । क्रिस  गेल ने   नौ गेंदों  पर एक  चौके और एक छक्के की मदद से    12 रन बनाए। बारबाडोस  रॉयल्स ने टॉस जीता  और  गेंदबाजी का फैसला  किया ।

CPL 2021 के मैच  कब -कहां देख सकते हैं LIVE, जानिए Full Schedule और Live Broadcast की जानकारी

CPL 2021 Chris Gayle

शुरुआत   में  विकेट गिरने के बाद बावजूद ब्रावो और  शेरफेन   रदरफोर्ड  के बीच   115 रन की   शानदार साझेदारी हुई  और टीम 20 ओवर में   5 विकेट पर 175 रन  बना सकी।रदरफोर्ड ने  53 रनों की पारी  खेली , वहीं डीजे ब्रावो ने   47 रन बनाए। वहीं इसके जवाब में बारबाडोस रॉयल    20  ओवर में 7 विकेट पर 154 रन बना सकी और मुकाबला हार  गई।   रॉयल्स  के लिए शाई होप ने सबसे ज्यादा  44 रनों की पारी खेली लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

Chris Gayle takes up the Stay at home challenge by wearing a super-hero costume



 

Share this story