Samachar Nama
×

CPL 2021 के मैच  कब -कहां देख सकते हैं LIVE, जानिए Full Schedule और Live Broadcast की जानकारी

F

 स्पोर्टस न्यूज डेस्क ।  कैरेबियन प्रीमियर लीग    के नौंवे सीजन का आगाज   26 अगस्त गुरुवार से हो गया है । टूर्नामेंट के पहले मैच  के तहत   त्रिनबागो नाइट राइडर्स और    गुयाना अमेजन वॉरियर्स के बीच भिड़ंत हुई। टूर्नामेंट के पहले ही मैच के तहत गुयाना ने  9 रनों से  रोमांचक जीत दर्ज करने का काम किया।

काबुल धमाकों के बाद छलका Rashid Khan का दर्द, ट्विटर पर भावुक बात  लिखकर की अपील 
 

cpl  2021

वहीं दूसरे  मुकाबले में   बारबाडोस ट्राइडेंट्स  और  सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के बीच भिड़ंत हुई।इस मुकाबले के तहत  सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को  21 रनों से जीत मिली ।सीपीएल 2021 के मुकाबलों पर भारतीय फैंस की भी नजरें हैं।वैसे  इस टूर्नामेंट के मैचों को आप    घर बैठे   भी देख सकते हैं ।

IND VS ENG इंग्लैंड की पहली पारी  432 रन पर सिमटी,  भारत पर  हासिल की  विशाल बढ़त
 


cpl  2021

सीपीएल 2021 के   मुकाबलों का  प्रसारण  स्टार  स्पोर्ट्स नेटवर्क कर रहा है।स्टार स्पोर्ट्स 1/1 एचडी और स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी/1 हिंदी एचडी जैसे चैनलों पर मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। इसके अलावा डिज़नी + हॉटस्टार ऐप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जा सकती है। सीपीएल 2021  में छह टीमें हिस्सा हैं ।

James Anderson ने खोला  राज, बताया कैसे बढ़ती उम्र के बावजूद कर रहे हैं घातक गेंदबाजी

cpl  2021

इनमें  गुयाना अमेज़ॅन वारियर्स, बारबाडोस रॉयल्स, सेंट लूसिया किंग्स, त्रिनबागो नाइट राइडर्स, सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स और जमैका तल्लावाह  शामिल हैं।सीपीएल  के इस सीजन में   धमाकेदार  मुकाबले  देखने को मिल सकते हैं। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली छह में से  टॉप चार टीमें नॉकआउट राउंड में जाएंगी। इस सीजन का    सेमीफाइनल मुकाबला     14 सितंबर को खेला जाएगा, वहीं फाइनल मैच 15 सितंबर को आयोजित होगा।बता दें कि  आईपीएल में भाग लेने वाले कई   खिलाड़ी सीपीएल में जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं।

cpl 2-2

पूरा शेड्यूल और मैच का समय:

26 अगस्त: गुयाना अमेज़न वारियर्स बनाम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (शाम 7:30 बजे IST)

27 अगस्त: बारबाडोस रॉयल्स बनाम सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स (सुबह 4:30 बजे IST) और जमैका तल्लावाह बनाम सेंट लूसिया किंग्स (शाम 7:30 बजे IST)

28 अगस्त: ट्रिनबागो नाइट राइडर्स बनाम बारबाडोस रॉयल्स (सुबह 4:30 बजे) और गुयाना अमेज़ॅन वारियर्स बनाम सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स (शाम 7:30 बजे IST)

29 अगस्त: जमैका तल्लावाह बनाम बारबाडोस रॉयल्स (12:00 पूर्वाह्न IST) और सेंट लूसिया किंग्स बनाम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (शाम 7:30 बजे IST)

 30 अगस्त: सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स बनाम गुयाना अमेज़न वारियर्स (सुबह 12 बजे IST)

31 अगस्त: त्रिनबागो नाइट राइडर्स बनाम सेंट लूसिया किंग्स (शाम 07:30 बजे IST)

 1 सितंबर: बारबाडोस रॉयल्स बनाम जमैका तल्लावाह (सुबह 4:30 बजे) और ट्रिनबागो नाइट राइडर्स बनाम गुयाना अमेज़ॅन वॉरियर्स (शाम 07:30 बजे IST)

 2 सितंबर: जमैका तल्लावाह बनाम सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स (सुबह 04:30 IST) और सेंट लूसिया किंग्स बनाम गुयाना अमेज़ॅन वॉरियर्स (शाम 07:30 बजे IST)

3 सितंबर: सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स बनाम बारबाडोस रॉयल्स (सुबह 04:30 IST)

 4 सितंबर: सेंट लूसिया किंग्स बनाम सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स (शाम 07:30 बजे IST)

 5 सितंबर: गुयाना अमेज़ॅन वारियर्स बनाम बारबाडोस रॉयल्स (सुबह 12:00 बजे) और सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स बनाम सेंट लूसिया किंग्स (शाम 07:30 बजे IST)

 6 सितंबर: ट्रिनबागो नाइट राइडर्स बनाम जमैका तल्लावाह (सुबह 12 बजे IST)

7 सितंबर: जमैका तल्लावाह बनाम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (शाम 07:30 बजे IST)

8 सितंबर : बारबाडोस रॉयल्स बनाम गुयाना अमेज़ॅन वारियर्स (सुबह 04:40 बजे IST) और सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स बनाम जमैका तल्लावाह (07:30 बजे IST)

9 सितंबर: गुयाना अमेज़ॅन वारियर्स बनाम सेंट लूसिया किंग्स (सुबह 4:30 बजे) और बारबाडोस रॉयल्स बनाम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (शाम 07:30 बजे IST)

10 सितंबर: सेंट लूसिया किंग्स बनाम जमैका तल्लावाह (सुबह 04:30 IST)

11 सितंबर: सेंट लूसिया किंग्स बनाम बारबाडोस रॉयल्स (शाम 07:30 बजे IST)

 12 सितंबर: जमैका तल्लावाह बनाम गुयाना अमेज़ॅन वारियर्स (सुबह 12:00 बजे IST) और ट्रिनबागो नाइट राइडर्स बनाम सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स (सुबह 04:30 IST) और बारबाडोस रॉयल्स बनाम सेंट लूसिया किंग्स (शाम 07:30 बजे IST)

 13 सितंबर: गुयाना अमेज़ॅन वारियर्स बनाम जमैका तल्लावाह (12:00 पूर्वाह्न IST) और सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स बनाम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (सुबह 04:30 IST)

14 सितंबर: सेमीफाइनल 1 (शाम 07:30 बजे IST)

15 सितंबर: सेमीफाइनल 2 (सुबह 04:30 IST) और फाइनल: शाम 7:30 बजे (IST)

Share this story