Arjun Tendulkar ने बीच में छोड़ा IPL 2021 टूर्नामेंट, जानिए आखिर क्यों
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। क्रिकेट फैंस के लिए बुरी ख़बर आई है कि वह सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को आईपीएल 2021 में खेलते हुए नहीं देख पाएंगे। दरअसल अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल होकर मौजूदा पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। मुंबई ने खुद इस बात की जानकारी दी है।
IPL 2021 Eoin Morgan के साथ झगड़ने को लेकर Ashwin पर भड़का ये कंगारू दिग्गज, कही ये बात

यही नहीं मुंबई इंडियंस ने उनके स्थान पर सिमरजीत सिंह को आईपीएल 14 के बाकी मैचों के लिए टीम में शामिल किया है।बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने इसी साल की शुरुआत में अपने साथ जोड़ा था।मुंबई की ओर से जारी बयान की माने तो मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2021 के बाकी सीजन के लिए चोटिल अर्जुन तेंदुलकर की जगह सिमरजीत सिंह को अपनी टीम में जोड़ा है।
IPL 2021, RR VS RCB विराट कोहली ने जीता टॉस, बैंगलोर और राजस्थान की प्लेइंग XI देखें यहां

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज सिमरजीत ने आईपीएल दिशानिर्देशों के अनुसार अनिवार्य क्वांरटाइन पूरा करने के बाद टीम के साथ अभ्यास शुरू कर दिया है। बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल में अभी तक डेब्यू भी नहीं कर पाए ।उन्हें मुंबई की फ्रेंचाईजी ने पिछले साल नीलामी में 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदकर टीम में शामिल किया था।
Breaking, IPL 2021, RR VS RCB रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला

फिलहाल बतौर नेट गेंदबाज टीम के बल्लेबाजों के साथ अभ्यास सत्र का हिस्सा थे ।हालांकि अभी तक किसी मैच में भी वह प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाए । माना जा रहा है कि चोट की वजह से अर्जुन तेंदुलकर को डेब्यू करने के लिए एक साल और इंतेजार करना होगा।सचिन तेंदुलकर का बेटा होने की वजह से अर्जुन तेंदुलकर पर भारतीय क्रिकेट फैंस की निगाहें टिकी हुई हैं।

