IPL 2021 Eoin Morgan के साथ झगड़ने को लेकर Ashwin पर भड़का ये कंगारू दिग्गज, कही ये बात
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।। आईपीएल में बीते दिन केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मैच में केकेआर के कप्तान इयोन मॉर्गन और दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर आर अश्विन के बीच बहसबाजी हो गई थी।इस मामले में दिनेश कार्तिक को भी कूदना पड़ा था। मैदान पर आर अश्विन के किए गए व्यवहार से ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न खफा हैं।
IPL 2021, RR VS RCB विराट कोहली ने जीता टॉस, बैंगलोर और राजस्थान की प्लेइंग XI देखें यहां

शेन वॉर्न ने आर अश्विन पर अपनी भड़ास निकाली है।शेन वॉर्न ने अश्विन के व्यवहार को शर्मनाक बताया है। शेन वॉर्न ने ट्विटर पर लिखा, दुनिया को अश्विन और इस मुद्दे पर बंटना नहीं चाहिए।यह साफ है कि ये शर्मनाक था ऐसा नहीं होना चाहिए था। अश्विन को दोबारा ऐसा इंसान बनने की क्या जरूरत ? मुझे लगता है कि इयोन मॉर्गन का उन पर भड़कना बिल्कुल ठीक था।
Breaking, IPL 2021, RR VS RCB रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला

गौरतलब कि दिल्ली की पारी के दौरान जब केकेआर के फील्डर राहुल त्रिपाठी का थ्रो पंत से लगा तो गेंद उनसे टकारकर दूर चली गई थी ।इस दौरान अश्विन रन लेना चाहते थे।यहां मोर्गन को लगा कि यह खेल भावना के हिसाब से सही नहीं है और जब अश्विन आउट हुए तो कप्तान मॉर्गन ने यही बात अश्विन से कह दी थी जिससे बात बढ़ गई मैदान से बाहर जा रहे नाराज अश्विन रुके और उन्हें मोर्गन की ओर आते देखा गया।
T20 World Cup से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, डेंगू की चपेट में आया यह स्टार खिलाडी

इस दौरान दिनेश कार्तिक ने बचाव किया। बता दें कि अश्विन और इयोन मॉर्गन के झड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।शेन वॉर्न जैसे दिग्गज अश्विन की इस व्यवहार के लिए आलोचना कर रहे हैं। बता दें इस मैच के तहत कोलकाता के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा था।
The world shouldn’t be divided on this topic and Ashwin. It’s pretty simple - it’s disgraceful & should never happen. Why does Ashwin have to be that guy again ? I think @Eoin16 had every right to nail him !!!! https://t.co/C2g5wYjeT6
— Shane Warne (@ShaneWarne) September 29, 2021

