वाइफ Dipika Pallikal ने CWG 2022 में जीता मेडल, Dinesh Karthik ने दिया ये रिएक्शन
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करके पदक जीत रहे हैं, भारत इस बार के इवेंट में अच्छी स्थिति में है । सौरव घोषाल और दीपिका पल्लीकल ने कॉमनवेल्थ गेम्स के मिक्सड डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। दोनों ने ऑस्ट्रेलिया की जोड़ी को तूफानी अंदाज में हराया।दीपिका पल्लीकल के कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतते ही दिनेश कार्तिक ने अपना रिएक्शन दिया है।
IND W vs AUS W क्यों गोल्ड मेडल जीतने से चुकी टीम इंडिया, सामने आए हार के बड़े कारण

दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल की जोड़ी ने कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की लोब्बन डोना और पिले कैमरुन को 2-0 से हराया । उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई को जोड़ी को 11-8, 11-4 से मात दी। वाइफ दीपिका पल्लीकल के पदक जीतने पर क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने भी अपना जबरदस्त रिएक्शन दिया।
IND VS WI भारत ने पांचवें टी 20 में विंडीज को 88 रनों से रौंदा, सीरीज पर 4-1 से किया कब्जा

दीपिका के मेडल जीतने पर दिनेश कार्तिक ने ट्वीटर पर खुशी जाहिर की ।उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट से लिखा, आपका प्रयास और मेहनत रंग लाई है।आप दोनों लोगों पर बहुत खुशी और गर्व है।आपको बता दें कि भारत के सुपरस्टार क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने साल 2015 मे दीपिका पल्लीकल से शादी की थी।
CWG 2022 फाइनल में Team India को मिली हार, AUS ने जीता क्रिकेट का गोल्ड मेडल

दोनों ने हिंदू रीति -रिवाजों और ईसाई रीति -रिवाजो से शादी की । अब वाइफ दीपिका के मेडल जीतते ही कार्तिक ने ट्विटर पर खुशी जाहिर की है।उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से लिखा, आपका प्रयास और मेहनत रंग लाई है. आप दोनों लोगों पर बहुत खुशी और गर्व है। मौजूदा कॉमनवेल्थ गेम्स के स्क्वाश में भारत का यह दूसरा पदक रहा है । कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखने को मिला है।

It's here!! 🥳
The effort and perseverance has paid off...so happy and proud of both of you!@DipikaPallikal @SauravGhosal #CWG22 pic.twitter.com/sHaJgXoGy1
— DK (@DineshKarthik) August 7, 2022

