IND VS WI भारत ने पांचवें टी 20 में विंडीज को 88 रनों से रौंदा, सीरीज पर 4-1 से किया कब्जा
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। टीम इंडिया ने आखिरी और पांचवें टी 20 मैच में वेस्टइंडीज को 88 रनों से मात देकर सीरीज पर 4-1 से कब्जा कर लिया। दोनों टीमों के बीच आखिरी टी 20 में रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली।भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम इंडिया श्रेयस अय्यर और दीपक हुड्डा की पारी के दम पर 20 ओवर में 7 विकेट पर 188 रन बनाने में सफल रही ।
CWG 2022 फाइनल में Team India को मिली हार, AUS ने जीता क्रिकेट का गोल्ड मेडल

भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने 40 गेंदों में 8 चौके और दो छक्के की मदद से 64 रन की पारी खेली। दीपक हुड्डा ने 25 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए 38 रन बनाए। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 16 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से 28 रन बनाए।

दिनेश कार्तिक 12 और अक्षर पटेल ने 12 रन बना सके। ईशानकिशन के बल्ले से 11 और आवेश खान एक रन और कुलदीप यादव बिना खाता खोले नाबाद रहे। दूसरी ओर कैरेबियाई टीम के लिए ओडियन स्मिथ ने 3 विकेट लिए। जेसन होल्डर, डोमिनिक ड्रार्के्स और हेडन वॉश ने 1-1 विकेट लिए।

इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैरेबियाई टीम 15.4 ओवर में 100 रनों पर जाकर ढेर हो गई। हालांकि विंडीज के लिए शिमरोन हेटमायर ने 35 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 56 रन की पारी खेली। शरमार्ह ब्रूक्स ने 13 रन और डेवोन थॉमस ने 10 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। भारत के लिए गेंदबाजी में रवि बिश्नोई ने घातक प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने 3-3 विकेट लिए।आखिरी टी 20 मैच में अक्षर पटेल मैन ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज अर्शदीप सिंह चुने गए।


