Samachar Nama
×

CWG 2022 फाइनल में Team India को मिली हार,  AUS ने जीता क्रिकेट का गोल्ड मेडल

CWG 2022 IND VS AUS --1133411

 क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। राष्ट्रमंडल खेलों में   फाइनल मुकाबले के तहत  भारतीय महिला क्रिकेट टीम को  ऑस्ट्रेलिया के  खिलाफ हार का सामना करना पड़ा । हार के साथ  ही   भारत के खाते में सिल्वर मेडल ही आया, वहीं ऑस्ट्रेलिया गोल्ड मेडल पर कब्जा  करने में सफल रही । दोनों टीमों के   बीच फाइनल मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला गया, जहां ऑस्ट्रेलिया ने   टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 162 रनों का लक्ष्य रखा, इसके जवाब  में भारत ने तीन गेंद शेष रहते हुए   सभी विकेट खोकर सिर्फ  152    रन बनाए।

CWG 2022 IND VS AUS --1133411

मुकाबले में  लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही । टीम इंडिया ने तीन ओवर के अंदर ही  दोनों ओपनर विकेट गंवा दिए थे।इसके बाद जेमिमा और    हरमनप्रीत  के बीच   71  गेंद में 96 रन की  अहम साझेदारी हुई । एक वक्त में टीम इंडिया वापसी  कर चुकी थी लेकिन     जेमिमा  33 रन बनाकर  आउट हो गईं।

CWG 2022 IND VS AUS --1133411

टीम ने लगातार विकेट फिर गंवाए।इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर 65 रन बनाकर     अपना विकेट गंवा बैठी ।   भारतीय  बैटर ने संघर्ष करते हुए   मैच रोमांचक बनाया।टीम इंडिया को  आखिरी ओवर में   जीत के लिए  11 रन बनाने थे लेकिन टीम ऑलआउट हो गई । ऑस्ट्रेलिया के लिए  एश गार्डनर  ने तीन विकेट चटकाए, वहीं मेगन स्कट ने दो विकेट लिए। इसके अलावा डार्सी ब्राउन और जेस जोनासन ने 1-1 विकेट लिए।

CWG 2022 IND VS AUS --1133411इससे पहले कंगारू टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए  20 ओवर में 8 विकेट पर 161 रन बनाए थे ।टीम के लिए  बैथ मूनी  ने सर्वाधिक  61 रनों की पारी खेली । ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भी खराब ही रही थी।कप्तान मेग लैनिंग ने 26 गेंदों में 36 रन , गार्डनरर ने 15 गेंदों में 25  और  राचेल हेन्स  ने नाबाद 15 रन की पारी खेली।वहीं भारत के लिए रेनुका सिंह   और स्नेहा राणा ने 2-2 विकेट चटकाए। दीप्ति शर्मा  और राधा यादव ने 1-1 विकेट  लिया।
 

CWG 2022 IND VS AUS --1133411

Share this story