IPL में कमाई के मामले में MS Dhoni से आगे निकले Rohit Sharma , जानकर आपको भी होगी हैरानी
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।रोहित शर्मा आईपीएल के सफल कप्तान हैं । उन्होंने मुंबई इंडियंस को पांच बार खिताब दिलाया है। रोहित शर्मा ने कमाई के करने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। रोहित साल 2011 में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े थे।इससे पहले रोहित शर्मा डेक्कन चार्जर्स का हिस्सा थे। रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी बन गए है। रोहित शर्मा आईपीएल से 178.6 करोड़ रूपए की कमाई कर चुके हैं।
PAK के इस गेंदबाज के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, NZ के खिलाफ लुटाए 200 से ज्यादा रन

अब तक यानि आईपीएल इतिहास के 16 सालों में कप्तान रोहित शर्मा ने कुल 178.6 करोड़ रुपए की कमाई की है । महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल इतिहास के 16 सालों में 176.84 रुपए की कमाई की है।इसके अलावा इस सूची में विराट कोहली और सुरेश का नाम शामिल है।
Virat Kolhli को मिला रेस्ट या हुए ड्रॉप, बचपन कोच राजकुमार शर्मा ने दिया ये जवाब

विराट कोहली ने अब तक आईपीएल में 173.2 करोड़ की कमाई की है , जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना नंबर हैं ।सुरेश रैना ने 14 सालों में लीग से 110.7 करोड़ रुपए कमाए हैं।
Happy New Year 2023 ज्योतिष से जानिए विराट कोहली के लिए कैसा रहेगा नया साल

गौरतलब हो कि आईपीएल के पहले सीजन 2008 में डेक्कन चार्जर्स ने रोहित शर्मा को 3 करोड़ रुपए में खरीदा था ।इसके बाद अगले दो सीजन रोहित को 3-3 करोड़ मिले, लेकिन साल 2011 में मुंबई ने रोहित 9.2 करोड़ में खरीदा ।वहीं मुंबई इंडियंस ने साल 2014 में रोहित शर्मा को 12.5 करोड़ में रिटेन किया, जबकि मुंबई इंडियंस ने साल 2018 में रोहित शर्मा को 15 करोड़ रुपए में रिटेन किया था।आईपीएल ऑक्शन 2022 से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को 16 करोड़ रुपए में रिटेन किया था।


