क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड प्राची सिंंह के साथ ब्रेकअप होने की ख़बरे हैं। पिछले कुछ वक्त से पृथ्वी शॉ का नाम प्राची सिंह के साथ जोड़ा जा रहा है। पृथ्वी शॉ और प्राची एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, ऐसी ख़बरें रही हैं। हालांकि दोनोंं के रिश्तों को लेकर कोई भी आधिकारिक बात सामने नहीं आई ।
धोनी के साथ CSK के लिए खेल चुका दक्षिण अफ्रीका का बॉलर अब Team India के लिए बनेगा खतरा

22 साल के पृथ्वी शॉ और प्राची सिंह सोशल मीडिया पर एक दूसरे की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते रहते रहते थे । दोनों के बीच अफेयर की ख़बरें तब शुरु हुई थीं जब आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स टीम के कोच रिकी पोंटिंग के साथ पृथ्वी शॉ ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी ।
Ms Dhoni को लेकर Hardik Pandya ने किया बड़ा खुलासा, जानिए क्या कुछ कह दिया

इस पर प्राची ने कमेंट किया था कि वह इस हंसी को याद कर रही हैं। दोनों की ब्रेकअप की बात इसलिए की जा रही है कि प्राची सिंह ने पृथ्वी शॉ को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। प्राची सिंह इंस्टाग्राम पर 200 लोगों को फॉलो करती हैं और पहले उनकी लिस्ट में पृथ्वी शॉ भी थे लेकिन अब नहीं हैं।
सिर्फ प्राची ही नहीं बल्कि सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने भी प्राची को अपने इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। स्टार खिलाड़ी पृथ्वी शॉ के इंस्टाग्राम पर 1.4 मिलियन फॉलोवर हैं और वह खुद 245 लोगों को फॉलो करते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पृथ्वी शॉ की रूमर्ड गर्लफ्रेंड प्राची सिंह टीवी इंडस्ट्री में जाना माना नाम हैं।उनके बेली डांस के वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हुए हैं।



