क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन 12 और 13 फरवरी को होने वाला है । मेगा नीलामी में सभी टीमें में बड़े खिलाड़ियों दांव लगाना चाहेंगी। हम यहां उन तीन गेंदबाजों का जिक्र कर रहे हैं जिन्हें मुंबई इंडियंस हर हाल में खरीदना चाहेगी। आइए जानते हैं कौन से हैं ये गेंदबाज --
IPL की नई फ्रेंचाइजी अहमदाबाद का आधिकारिक नाम आया सामने, जानिए यहां

ट्रेंट बोल्ट - न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट मुंबई इंडियंस के अहम खिलाड़ी रहे हैं। आईपीएल 2021 के बाद टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था ।हालांकि मेगा ऑक्शन से मुंबई इंडियंस इस खतरनाक गेंदबाज को हर हाल में खरीदना चाहेगी। ट्रेंट बोल्ट ने आईपीएल 2022 में 25 विकेट लेकर मुंबई इंडियंस को 5 वीं बार चैंपियन बनाने में योगदान दिया था।
भारत की T20 टीम में फिनिशर के तौर पर वापसी करना चाहता है ये दिग्गज, खुद दिया बड़ा बयान
पैट कमिंस- मुंबई इंडियंस अपने तेज गेंदबाजी विभाग को मजबूत करना चाहेगी और ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस को भी खरीद सकती है ।पैट कमिंस पिछले सीजन तक केकेआर का हिस्सा थे, कोलकाता ने उन्हें 15.5 करोड़ की कीमत के साथ खरीदा था।मुंबई इंडियंस की टीम पैट कमिंस को अपने खेमे में लाने के लिए जमकर पैसा बहा सकती है।
ये अंडर 19 क्रिकेटर है Virat Kohli का उत्तराधिकारी, पूर्व चयनकर्ता ने बताया नाम

युजवेंद्र चहल - स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को आरसीबी ने रिटेन नहीं किया है। चहल अब मेगा नीलामी में होंगे तो मुंबई इंडियंस उन पर दांव लगा सकती है। मुंबई इंडियंस को एक बेहतरीन स्पिनर की जरुरत है।युजवेंद्र चहल पर तो आरसीबी की नजर भी रहने वाली है। ऐसे में कई टीमों के बीच चहल को खरीदने के लिए जंग हो सकती है। काफी वक्त के बाद चहल नीलामी में होंगे और मोटी रकम बटोर सकते हैं।

