Samachar Nama
×

MS Dhoni ला रहे हैं नई वेब सीरीज 'अथर्व' , फर्स्ट लुक आया सामने , देखें -VIDEO
 

MS Dhoni Atharva The Origin Teaser 11

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी डिजिटिल फ्लेटफॉर्म पर   धमाका करने वाले हैं। धोनी ने हाल ही मे अपनी नई   वेबसीरीज की झलक शेयर की है।   महेंद्र सिंह धोनी की   वेब सीरीज का नाम अथर्व: द ओरिजिन है जिसमें कैप्टन कूल सुपरहीरो के अवतार में दिखेंगे।

IND vs WI  कोरोना की चपेट में टीम इंडिया , सीरीज के शेड्यूल में हो सकता है बदलाव
 


बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने  ग्राफिक नोवल अथर्व  का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया   पर एक वीडियो   के जरिए रिलीज किया है । ग्राफिक उपन्यास  का  शीर्षक -अथर्व द ऑरिजिन है।  फर्स्ट लुक में धोनी एक युद्ध के मैदान में  एनिमेटेड अवतार में नजर आ रहे हैं। उनका अवतार दानव जैसी सेना के खिलाफ लड़ रहा है।

IND vs WI कोरोना के अटैक से बिगड़ा टीम इंडिया का खेल, पहला प्रैक्टिस सेशन हुआ रद्द  

बता  दें कि फिल्म थमिलमनी ने लिखी और इसे आदिकलराज और अशोक मनोर प्रोड्यूज कर रहे हैं। आपको  ध्यान दिला दें कि    इस ग्राफिक उपन्यास की घोषणा साल 2020 में   की गई थी । ये सीरीज एक नवोदित  लेखक के प्रकाशित बुक पर आधारित है ।

Sunil Gavaskar ने दी बड़ी वॉर्निंग,  अपने टैलेंट को बर्बाद कर रहा है ये खिलाड़ी

जानिए क्रिकेट की दुनिया के सबसे सफल कप्तान, MS Dhoni और विराट है इस स्थान पर

धोनी  एंटरटेनमेंट  की  प्रबंध निदेशक  धोनी की पत्नी  साक्षी ने सीरीज  के निर्माण के बारे में बात की थी। माना जा रहा है कि  महेंद्र  सिंह धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास  के बाद नए रास्ते तलाश रहे हैं  और   ‘अथर्व’ उनमें से एक है।बता दें  कि महेंद्र सिंह  धोनी ने  साल 2020 में  अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था।

महेंद्र सिंह धोनी अंतर्राष्ट्री क्रिकेट से संन्यास के बाद भी  आईपीएल में सक्रीय हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई  सुपरकिंग्स को    आईपीएल 2021 में  ट्रॉफी दिलाई थी। धोनी ने चेन्नई ने साल 2022 के लिए भी रिटेन किया है। धोनी की कप्तानी में अब तक  सीएसके चार बार खिताब जीत चुकी है।

ms dhoni

Share this story