Samachar Nama
×

IPL 2022 Mega Auction में इस स्टार खिलाड़ी को खरीदने के लिए जोर लगा देगी MI , आकाश चोपड़ा ने बताया नाम
 

IPL 2022 Mega Auction में इस स्टार खिलाड़ी को खरीदने के लिए जोर लगा देगी MI , आकाश चोपड़ा ने बताया नाम

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।  पूर्व क्रिकेटर  और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का कहना है कि  रोहित  शर्मा की अगुवाई  वाली टीम मुंबई इंडियंस  मेगा  ऑक्शन में   ईशान किशन को खरीदने के लिए  पूरा जोर लगा देगी।बता दें कि   आईपीएल 2022 मेगा  ऑक्शन का आयोजन 12 और 13 फरवरी को होने वाला है।

IPL 2022 Mega Auction ये 3 भारतीय खिलाड़ी नीलामी में रह जाएंगे Unsold, नहीं खरीदेगी कोई टीम
 


Aakash Chopra test   661

आकाश चोपड़ा ने कहा कि   मुंबई इंडियंस के पास ऐसे विकेटकीपर रहे हैं जो बेहतरीन बल्लेबाज भी थे । आप चाहें क्विंटन डीकॉक  को ले लें या  फिर ईशान किशन  को ।क्या ये संभव है कि  फिर से एक साथ इन  खिलाड़ियों को  ये टीम अपने साथ जोड़ ले । ये पूरी  तरह से असंभव  दिखता है।

Team India के लिए गेंदबाज बनने के लिए तैयार हैं Suryakumar Yadav, खुद बताया कारण

Aakash Chopra

आकाश चोपड़ा ने  साथ ही कहा कि ,  मुझे ऐसा लगता है कि मुंबई की टीम  इस बार किसी एक खिलाड़ी पर 10 करोड़ रूपए  से ज्यादा  शायद ही खर्च करे ।इस बार मुझे लगता है कि  वो एक या दो खिलाड़ी के लिए 10 करोड़ के आसपास तक जा सकते हैं ।

IND vs WI Rohit Sharma लेंगे बड़ा फैसला, दूसरे वनडे में Kuldeep Yadav को मिल सकता है मौका 

Ishan Kishan ipl-1-1

वो इस बार ईशान किशन  को अपने   साथ जोड़ने के  लिए बेहतर   प्रयास करेंगे और मुझे लगता है कि इस कीमत  में ईशान किशन  उन्हें मिल सकते हैं। वैसे अपनी सफलता दोहराने के लिए वो  किसी और फॉर्मूले की तरफ देख सकते हैं। बता दें कि मुंबई इंडियंस ने 15 वें सीजन के लिए  ईशान किशन  को रिटेन नहीं किया  था। मुबई की टीम ने आईपीएल 2022 के लिए चार खिलाड़ियों  को रिटेन किया था जिसमें रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह,कीरोन पोलार्ड और सूर्यकुमार यादव शामिल हैं।  मुंबई इंडियंस  आईपीएल की सबसे सफल टीम है जो  अब तक पांच बार खिताब जीत चुकी है।

Why Ishan Kishan did not bat in Super Over? Rohit Sharma explains after MI’s loss to RCB in IPL 2020

Share this story