Happy New Year 2023 पर जानिए साल 2022 में टेस्ट के तहत ये टॉप 10 बल्लेबाज रहे फ्लॉप
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।साल 2022 में टेस्ट क्रिकेट के तहत कई धाकड़ बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला ।वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे जो बल्ले से नाकाम रहे । हम यहां साल 2022 में टेस्ट के तहत फ्लॉप रहने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों की बात करने वाले हैं।
IND vs SL में से T20 के तहत किसका पलड़ा है भारी, जानिए दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

रोहित शर्मा- टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा 2022 में फिटनेस समस्याओं से भी जूझे हैं। उन्होंने 2022 में दो टेस्ट मैच खेले , जिसमें वह 90 रन बना सके।
Happy New Year 2023 से पहले BCCI ने किया ऐलान, साल 2022 में ये रहे भारत के टॉप-2 टेस्ट परफॉर्मर

विराट कोहली - साल 2022 में विराट कोहली उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके।उन्होंने छह टेस्ट मैच खेले और इस दौरान 11 पारियों में 265 रन बनाए। विराट कोहली का उच्चतम स्कोर 79 रहा।
पत्रकार का यह रवैया देख पाकिस्तान के कप्तान Babar Azam ने जाहिर की नाराजगी, Video हुआ वायरल

केएल राहुल - टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने 7 पारियों में 19.28 की निराशाजनक औसत से केवल 135 रन ही बनाए।

अजिंक्य रहाणे - भारतीय के मध्य क्रम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का 2022 काफी खराब रहा। चयनकर्ताओं ने उन्हें इस साल टेस्ट टीम से बाहर कर दिया था। उन्होंने 2 टेस्ट में 2022 में 17 के औसत से 58 रन बनाए।

डेविड मलान - धाकड़ बल्लेबाज डेविड मलान ने 2022 में 5 टेस्ट में 43.5 की औसत से 308 रन बनाए। खराब प्रदर्शन के लिए उन्होंने आलोचना झेली।

ऐडन मार्करम -दक्षिण अफ्रीका के ऐडन मार्करम ने 2022 में 6 टेस्ट में 15.55 की औसत से सिर्फ 171 रन बनाए हैं। उन्होंने अभी तक एक भी अर्धशतक नहीं बनाया। उनका सर्वोच्च स्कोर 42 रन रहा।

लाहिरू थिरिमाने -श्रीलंकाई बल्लेबाज लाहिरू थिरिमाने ने 2022 फ्लॉप प्रदर्शन किया। उन्होंने 2 टेस्ट की 4 पारियों में 6.25 की औसत से केवल 25 रन बनाए।

सैम बिलिंग्स - इंग्लैंड के सैम बिलिंग्स ने 3 टेस्ट में 22 की औसत से केवल 66 रन बनाए। कुछ टेस्ट में वह प्लेइंग इलेवन से भी बाहर हुए।

अजहर अली - पाकिस्तान के अजहर अली ने 2022 में टेस्ट से संन्यास लिया। उन्होंने 6 टेस्ट की 11 पारियों में 38.27 की औसत से421 रन बनाए।इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक और एक अर्धशतक जड़ा।

धनंजया डी सिल्वा - श्रीलंका के इस खिलाड़ी ने 7 टेस्ट मैचों की 13 पारियों में 26.38 की औसत से 343 रन बनाए।इस दौरान एक शतक और एक अर्धशतक लगाया।

