IPL 2022 MS Dhoni का दिखा पुराना अवतार, लखनऊ के खिलाफ जड़ा 'मॉन्स्टर छक्का', देखें VIDEO
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।. महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल 2022 में पुराना अवतार देखने को मिल रहा है। धोनी ने टूर्नामेंट के पहले मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी वहीं दूसरे मैच के तहत भी वह उसी अंदाज में नजर आए। लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच में धोनी ने मॉन्स्टर छक्का जड़कर सुर्खियां बटोरी हैं।
IPL 2022 KKR vs PBKS जानिए कोलकाता -पंजाब के मैच में कैसा होगा पिच और मौसम का हाल

लखनऊ के खिलाफ मैच में धोनी ने मैदान पर आते ही बल्ले का दम दिखाया और आवेश खान के ओवर की तीसरी गेंद पर शानदार मॉन्स्टर छक्का जड़ दिया , जिसके बाद पूरा स्टेडियम धोनी-धोनी के नाम से गूंजने लगा । महेंद्र सिंह धोनी ने इस छक्के के साथ सिर्फ अपनी पारी की ही शुरुआत नहीं की बल्कि इतिहास भी रच डाला ।
IPL 2022 KKR vs PBKS कोलकाता और पंजाब दोनों टीमें करेंगी बदलाव, ऐसा हो सकता है प्लेइंग XI

महेंद्र सिंह धोनी ने कभी भी आईपीएल में अपनी पारी की शुरुआत छक्के के साथ नहीं की थी, लेकिन इस मैच में उन्होंने आते ही गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर हवाई यात्रा पर भेज दिया। इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने छह गेंद पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाए। चेन्नई सुपरकिंग्स की पारी की आखिरी गेंद पर एमएस धोनी ही क्रीज पर थे।
IPL 2022 आयुष बदोनी के छक्के से चोटिल हुई ये महिला फैन, देखें वायरल VIDEO

तब उन्होंने चौका लगाकर पारी को खत्म किया। धोनी की इस पारी के दम पर चेन्नई सुपरकिंग्स 210 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही ।मौजूद सीजन में महेद्र सिंह धोनी कप्तान नहीं है बल्कि बतौर बल्लेबाज चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा हैं।इसी वजह से महेंद्र सिंह धोनी खुलकर खेल पा रहे हैं। धोनी का प्रदर्शन चेन्नई सुपरकिंग्स को सीधे तौर पर फायदा पहुंच रहा है।हालांकि टूर्नामेंट के लगातार दो मैच चेन्नई गंवा चुकी है।

A first ball six from Dhoni is enough to make your day. Mahendra Singh Dhoni is turning the clock back in this year's IPL.
Mahi Mar Raha Hai !🦁💛#mahi #Dhoni #IPL2022#IPL #CSKvLSG pic.twitter.com/pjit1T3OI4
— Mohit Pandey (@MohitPa64973338) March 31, 2022

