क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपरजायंट्स का हिस्सा आयुष बदोनी अपनी बल्लेबाजी को लेकर चर्चा में हैं। आयुष बदोनी ने जहां पहले मैच के तहत दमदार बल्लेबाजी की थी , वहीं दूसरे मैच में भी उनके बल्ले से रन निकले । आयुष बदोनी ने चेन्नई के खिलाफ 9 गेंदों का सामना करते हुए अपनी छाप छोड़ दी।
IPL 2022 LSG vs CSK के मैच के बाद जानिए क्या है Points Table का हाल

उन्होंने अपनी इस पारी में 9 गेंदों में दो छक्के की मदद से 19 रन जोड़े।उनका एक छक्का तो महिला फैन के लिए दर्दनाक साबित हुआ। बता दें कि चेन्नई के खिलाफ मैच में आखिरी के दो ओवर में लखनऊ को जीत के लिए 34 रन की जरूरत थी , लखनऊ के बल्लेबाज बदोनी और लुईस और भी आक्रामक हो गए थे। आयुष बदोनी ने शिवम दुबे के 19 वें ओवर की पहली गेंद पर स्क्वॉयर लेग के ऊपर से छक्का जड़ा। गेंद सीधे स्टैंड में जा गिरी।
IPL 2022 में फिर गरजा Ms Dhoni का बल्ला, T20 में हासिल की बड़ी उपलब्धि

एक महिला फैन कैच लपकने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाई। गेंद उनके हाथों से फिसलकर सीधे उनके सिर पर जा लगी । वह खुशकिस्मत ही रहीं गेंद से उनको गंभीर चोट नहीं आई।चोटिल होने के बाद महिला खिलाड़ी अपने सिर को मसलती हुई नजर आईं।
IPL 2022, LSG vs CSK Highlights लखनऊ और चेन्नई के बीच हुए मैच में लगाए गए जबरदस्त चौके,VIDEO

यही नहीं घटना के बाद एक स्टेडियम स्टाफ का मेंबर महिला के पास आया और उनका हालचाल भी पूछा।आयुष बदोनी अपने डेब्यू सीजन में ही जैसा प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें एक प्रतिभावान खिलाड़ी माना जा रहा है। उनके प्रदर्शन पर आगे भी नजरें रहने वाली हैं,देखने वाली बात रहती है कि , वह आगे कैसा जलवा दिखाते हुए नजर आते हैं।
This six from bidoni injured a lady in crowd #CSKvLSG pic.twitter.com/ppzRTvm3Lf
— timeSquare🇮🇳 (@time__square) March 31, 2022

